
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
वडोदरा: महिला प्रीमियर लीग यानी के WPL 2025 के पहले ही मैच में एक नया इतिहास रच दिया गया है. ये इतिहास किसी और ने नहीं बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रचा है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB की टीम ने WPL के तीसरे सीजन के पहले ही मैच में धुआं उड़ा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात जायंट्स द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
RCB की टीम ने रचा इतिहास
WPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल किया है. आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 27 गेंद में नाबाद 64 रन (07 चौके,04 छक्के) बनाए, इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने. उनके अलावा एलिसा पैरी ने 34 गेंद में 57 रन की तूफानी पारी खेली.
ऋचा घोष ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये. वहीं पैरी ने छह चौके और दो छक्के जड़े. आखिर में कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये. कप्तान स्मृति मंधाना (नौ ) और उनकी सलामी जोड़ीदार डैनी वियाट हॉज (चार) सस्ते में आउट हो गई जिसके बाद पैरी ने राघवी बिष्ट (25) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े.
इससे पहले कप्तान एशले गार्डनर और अनुभवी बेथ मूनी के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने पांच विकेट पर 201 रन बनाये. मूनी ने 42 गेंद में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये जबकि गार्डनर ने 37 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें तीन चौके और आठ छक्के शामिल थे.
इससे पहले गत चैम्पियन आरसीबी की कप्तान मंधाना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. स्कोर बोर्ड पर जब 41 रन टंगे थे तब लौरा वोल्वार्ट और डी हेमलता पवेलियन लौट गए लेकिन गार्डनर और मूनी ने टीम को इन झटकों से निकाला.
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े । मूनी को लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने आउट किया जिनका कैच मंधाना ने लपका. गार्डनर ने इसके बाद वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन ( 13 गेंद में 25 रन) के साथ पांच ओवर में 67 रन जोड़े. डोटिन ने अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.
महिलाओं की एशेज श्रृंखला से ही शानदार फॉर्म में चल रही गार्डनर ने प्रेमा और भारत की अंडर 19 तेज गेंदबाज वीजे जोशिता को एक ओवर में तीन छक्के लगाये. डोटिन को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने आउट किया लेकिन तब तक गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बना चुकी थी. रेणुका ने 25 रन देकर दो विकेट लिये.
For her outstanding match-winning knock of 64* (27), Richa Ghosh is awarded the Player Of The Match award 👏👏
Her innings helped #RCB become the first team to successfully chase 200+ in #TATAWPL history 🙌@RCBTweets | @13richaghosh pic.twitter.com/4WupkfC7Lt
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य:
202 – RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025*
191 – MI बनाम GG, दिल्ली, 2024
189 – RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
179 – UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
172 – MI बनाम DC, बेंगलुरु, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.