IPL में पहली हार के बाद बोले रजत पाटीदार- पावरप्ले में विकेट गंवाने का हुआ नुकसान

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:April 2, 2025 11:49 PM IST

RCB के इस नए कप्तान ने कहा कि हार के बावजूद टीम के लिए इस मैच में बहुत कुछ सुखद रहा. बताया कहां हो गई गलती.

बेंगलुरु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को इस सीजन शानदार शुरुआत देने वाले कप्तान रजत पाटीदार को घर पर खेले गए पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. उनकी टीम को गुजरात टाइटन्स (GT) ने यहां 8 विकेट से रौंद दिया. इस हार के बावजूद युवा कप्तान ज्यादा निराश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि दबाव में घिर जाने के बावजूद टीम के कुछ बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतर कर के दिखाया है, जो हमारे लिए इस मैच में सुखद रहा है.

Advertising
Advertising

मैच हारने के बाद समीक्षा करते हुए पाटीदार ने कहा, 'पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद हम यहां 200 रन नहीं लेकिन 190 के स्कोर तक पहुंचाने की योजना बना रहे थे. लेकिन जल्दी विकेट गंवाने से मैच में नुकसान हुआ. मुझे लगता है कि हमारा इरादा अच्छा था लेकिन हमें पावरप्ले में 3 विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे. यहां कम से कम एक विकेट ज्यादा था.'

RCB के इस के कप्तान ने आगे कहा, 'दूसरी पारी में पिच थोड़ी बेहतर हो गई (बल्लेबाजी के लिए), लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की वह शानदार था. उन्होंने कड़ी मेहनत की और यह आसान नहीं था. उन्होंने इस टोटल को बचाने की शानदार कोशिश की और वह इस मैच को 18वें ओवर तक ले गए, जिसे देखना शानदार है.'

इसके बाद उन्होंने RCB के उन तीन बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने अपनी दमदार पारियों के दम पर टीम के लिए यहां 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. पाटीदार ने जितेश, लिविंगस्टोन और टिम डेविड की भी तारीफ करते हुए कहा, 'तीन विकेट गिरने के बाद जिस तरह से जितेश, लियाम और टिम ने बल्लेबाजी की.. वह देखना शानदार था और इस मैच से सकारात्मकता मिली. हम अपनी बल्लेबाजी इकाई के बारे में बहुत आश्वस्त हैं और वे जिस तरह से इरादा दिखा रहे हैं, वह एक सकारात्मक संकेत है.'

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें