गौतम गंभीर की जगह पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण को टेस्ट कोच बनाने की चर्चा! अफवाह या सच...जानिए BCCI ने क्या जवाब दिया

रेड-बॉल फॉर्मेट में गंभीर को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है. उल्टे टीम खिलाड़ियों के चयन और उनके स्थान को लेकर कंन्फ्यूज दिखी है. यहां तक कि टेस्ट कोच के तौर पर गंभीर की काबिलियत पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.

Published date india.com Published: December 28, 2025 2:11 PM IST
गौतम गंभीर की जगह पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण को टेस्ट कोच बनाने की चर्चा! अफवाह या सच...जानिए  BCCI ने क्या जवाब दिया

Team India and Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के लिए साल 2025 मिला जुला रहा है. गंभीर के मार्गदर्शन में जहां टीम इंडिया को टी-20 और वनडे मुकाबलों में सफलता मिली है वहीं टेस्ट में टीम बैकफुट पर नजर आई है. 2025 में भारत ने एशिया कप (T20I) और चैंपियंस ट्रॉफी (ODI) जीती. लेकिन, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा.दक्षिण अफ्रीका ने तो भारत को भारत में ही 2-0 से हरा दिया.

इससे पहले 2024 में गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को अपने घर में न्यूज़ीलैंड से 3-0 से हार मिली थी. रेड-बॉल फॉर्मेट में गंभीर को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है. उल्टे टीम खिलाड़ियों के चयन और उनके स्थान को लेकर कंन्फ्यूज दिखी है. यहां तक कि टेस्ट कोच के तौर पर गंभीर की काबिलियत पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.

क्या VVS लक्ष्मण बनेंगे टेस्ट कोच?

इसी बीच न्यूज एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले महीने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हार के बाद बीसीसीआई से किसी अहम व्यक्ति ने अनौपचारिक रूप से VVS लक्ष्मण से ये जानने के लिए संपर्क किया था कि क्या वह टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी लेंगे. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि लक्ष्मण ने टेस्ट कोच बनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने संकेत दिए कि वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हेड ऑफ़ क्रिकेट की भूमिका से खुश हैं. इस वाकये ने ये चर्चा छेड़ दी कि बोर्ड नया टेस्ट कोच खोज रहा है.

BCCI ने क्या जवाब दिया?

इंडिया टुडे से बातचीत में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गंभीर को हटाए जाने की खबरों का खंडन किया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग को लेकर न तो कोई बातचीत हुई है और न ही किसी दूसरे कोच से संपर्क किया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौतम गंभीर अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के तहत टीम इंडिया के साथ काम करते रहेंगे.

बता दें कि गंभीर का BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2027 ODI वर्ल्ड कप के आखिर तक है. भारत को गंभीर की कोचिंग में 2026 में T20 वर्ल्ड कप खेलना है. भारतीय टीम को 2026 में श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है. जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ भी खेलनी है. टीम को गंभीर की कोचिंग में ही 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के बाकी नौ टेस्ट मैच भी खेलने हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.