Reserve Day Rules Of Icc T20 World Cup 2022 Relating To Final And Semi Final
Reserve Day Rules : जरूर जान लें रिजर्व डे का ये नियम, कम नहीं हुआ है D/L का प्रभाव
T20 World Cup Reserve Day Rules : आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल और सेमीफाइनल मैचों में रिजर्व डे की व्यवस्था की है ताकि इतने अहम मैच बारिश की भेंट चढ़ने से बच सकें.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 मैचों के समापन के बाद आज से सेमीफाइनल की शुरुआत होने जा रही है. भारत ने ग्रुप-2 के टेबल टॉपर के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. वहीं, पाकिस्तान लुड़कते-पुड़कते जैसे-तैसे नॉकआउट राउंड तक पहुंचा है. इसी तर्ज पर ग्रुप-1 का टेबल टॉपर न्यूजीलैंड है. इंग्लैंड दूसरे नंबर की टीम के तौर पर यहां तक पहुंची है. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसी तर्ज पर इंग्लैंड और भारत एडिलेड में आमने सामने होंगे.
रिजर्व डे के नियम
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रिजर्व डे रखे हैं. आज होने वाले न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच और गुरुवार को भारत-इंग्लैंड मैच में यह व्यवस्था रहेगी. इन दोनों मैचों को जीतने वाली टीमों को खिताबी मैच में भी रिजर्व डे मिलेगा. फैन्स के लिए यहां यह जान लेने बेहद महत्वपूर्ण है कि बारिश होने के बाद हर परिस्थिति में रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं होगा. रिजर्व डे केवल तभी इस्तेमाल में लाया जाएगा जब दोनों टीमों की कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी भी संभव नहीं हो पाई हो. अगर दोनों टीमें कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी कर लेती हैं और ऐसी स्थिति में बारिश आ जाती है तब डकवर्थ लुईस नियम के तहत ही विजेता का ऐलान किया जाएगा.
दोनोंं दिन बारिश हुई तब क्या?
मन में यह सवाल आना लाजमी है कि अगर दोनों दिन बारिश के चलते मैच धुल गया तो फिर किस नियम के तहत विजेता का ऐलान किया जाएगा. आईसीसी ने इसे लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है. बताया गया है कि अगर दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाया तो फिर सुपर-12 में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में जगह दी जाएगी. मतलब साफ है कि अगर बारिश के चलते मैच दोनों दिन धुल जाता है तो सेमीफाइनल-1 से न्यूजीलैंड और सेमीफाइनल-2 से भारत को तरजीह दी जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.