
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का शानदार सफर जारी है. अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर वह तीसरे मैच में विशाखापट्टनम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ रही है, जहां उसकी जीत पक्की दिख रही है. लेकिन इस जीत में भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की थी, जिन्होंने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया के लिए 94 रन ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.
इस पारी में ऋचा भले ही अपने पहले इंटरनेशनल शतक से चूक गईं लेकिन इसके बावजूद इस युवा बल्लेबाज ने एक शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
!#TeamIndia posted 2⃣5⃣1⃣ on the board!
A powerpacked 9⃣4⃣ from Richa Ghosh
Handy 30s from Pratika Rawal & Sneh RanaOver to our bowlers now!
Scorecard ▶️ https://t.co/G5LkyPuC6v#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA pic.twitter.com/bcTdqsfVAV
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 9, 2025
विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में पहचान रखने वाली ऋचा घोष इस मैच में जब बैटिंग पर उतरी थीं, तब भारतीय टीम की स्थिति बेहद खराब थी. टीम 102 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी. ऋचा ने यहां से मोर्चा संभाला और 77 गेंद पर 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से 94 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 251 तक पहुंचा दिया. ऋचा के वनडे करियर का यह 7वां अर्धशतक था.
महिला वनडे क्रिकेट में 8वें नंबर पर उतरकर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋचा ने अपने नाम कर लिया है. पूर्व का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन के नाम था. ट्रायोन ने इसी साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ 74 रन की पारी खेली थी. ट्रायोन इस मैच का भी हिस्सा हैं.
इससे पहले ऋचा घोष को स्नेह राणा का सहयोग मिला था. दोनों ने 8वें विकेट के लिए 53 गेंद पर 88 रन की तेज और अहम साझेदारी की. राणा 24 गेंद पर 6 चौके की मदद से 33 रन की अहम पारी खेल कर आउट हुईं. भारत को 251 तक पहुंचाने में ऋचा घोष और स्नेह राणा की इस साझेदारी का बेहद अहम योगदान रहा है.
यह पहला मौका नहीं है, जब घोष ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला. पूर्व में कई बार वह ऐसा कर चुकी हैं. 22 साल की ऋचा 46 मैचों की 44 पारियों में 7 अर्धशतक की मदद से 1,041 रन बना चुकी हैं. उनका स्ट्राइक रेट 100 के आस-पास है. उनका सर्वाधिक स्कोर 96 है. वह अपने वनडे करियर में अब तक दो बार शतक बनाने से चूक गई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.