₹27 करोड़ है दाम लेकिन फ्लॉप हो रहा लखनऊ का लाल, 4 पारियों में फ्लॉप होकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे ऋषभ पंत

इस सीजन ऋषभ पंत शुरुआती 4 मैचों में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. वह इस सीनज अब तक सिर्फ 19 रन ही बना पाए हैं. सोशल मीडिया पर भी फैन्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: April 4, 2025 9:08 PM IST
Rishabh Pant LSG 2
ऋषभ पंत @IPL_BCCI

लखनऊ. एक पुरानी कहावत है- ‘आम के आम, गुठलियों के दाम’ इसका मतलब है एक ही एक्शन से दोहरा लाभ लेना. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने शायद कुछ यही सोचकर इस सीजन के लिए हुई नीलामी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 27 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. गोयनका समेत लखनऊ के थिंक टैंक को उम्मीद थी कि पंत यह कीमत डिजर्व करते हैं क्योंकि वह टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका भी निभाएंगे और टीम को युवा कप्तान भी मिलेगा, जो बीते करीब 4 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करते आ रहे थे. लेकिन पंत अब तक इस सीजन अपना फॉर्म नहीं ढूंढ पाए हैं और लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.

पंत शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स (MI) के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीजन यह उनकी चौथी पारी थी. इससे पहले वह दिल्ली के खिलाफ 0, सनराइजर्स के खिलाफ 15 और पंजाब के खिलाफ सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे. इन 4 पारियों में वह सिर्फ 19 रन ही बना पाए हैं. जैसे-जैसे पंत फ्लॉप हो रहे हैं, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर लखनऊ के टीम मालिक संजीव गोयनका के हाव-भाव भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

इस सीजन सिर्प पंत ही नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल खास अच्छा नहीं है. टीम ने इस मैच से पहले खेले 3 मैचों में सिर्फ 1 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. संजीव गोयनका इस लीग में एक सख्त मालिक माने जाते हैं, जो टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद कप्तान को मैदान पर ही झाड़ लगाते दिख जाते हैं.

इससे पहले पिछले सीजन एक मैच में लखनऊ की हार के बाद वह तत्कालीन कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करते दिखे थे. तब उनकी आलोचनाएं भी खूब हुई थीं. इसके बाद ऋषभ पंत के साथ भी उनकी कई ऐसी तस्वीरें इस सीजन वायरल हो चुकी हैं, जिसमें वह इस लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे ऋषभ पंत से भी नाराज दिख रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहुल ने पिछले सीजन हुई तकरार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया था और इस सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में फैन्स सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं कि क्या ऋषभ पंत का हाल भी यहां राहुल जैसा ही होने वाला है. जाहिर है इस लीग में एक सीजन के लिए 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम लेने वाले पंत भी फ्लॉप होकर खुद पर दबाव महसूस कर रहे होंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.