IPL 2025 में CSK के लिए खेलेंगे ऋषभ पंत? पूर्व क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला दावा

Rishabh Pant Will Play For CSK? एक्सिडेंट के कारण पंत को आईपीएल 2023 के अलावा विश्व कप 2023 से भी बाहर रहना पड़ा था. हालांकि अब वह ठीक हो चुके हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं.

Published date india.com Updated: December 3, 2023 12:48 PM IST
Most runs in IPL playoffs, most runs in IPL, IPL, IPL 2022, Suresh Raina, MS Dhoni, Shane Watson, Mike Hussey, Murali Vijay, CSK, Chennai super kings

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले साल दिसंबर में एक कार एक्सिडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत इसके कारण लीग के 16वें सीजन में नहीं खेल पाए थे. एक्सिडेंट के कारण पंत को आईपीएल 2023 के अलावा विश्व कप 2023 से भी बाहर रहना पड़ा था. हालांकि अब वह ठीक हो चुके हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं. फैंस बड़ी बेसब्री से पंत की वापसी का इंतजार कर रहे है. ऐसा माना जा रहा है कि पंत अब आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं.

इस बीच, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंत को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट विश्लेषक दीपदास गुप्ता (Deep Dasgupta) ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पूरी ताकत लगा सकती है.

क्या MS Dhoni शुरू करेंगे अपना YouTube चैनल? माही के इस जवाब ने फैंस को चौंकाया

दीप दासगुप्ता ने कहा, ” अगर सीएसके आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के लिए जाती है तो इसमें आश्चर्यचकित न हों. एमएस धोनी और ऋषभ के बीच खास बंधन हैं. पंत धोनी का बहुत आदर करते हैं और यह भावना आपसी है. एक साथ बिताए गए उनके व्यापक समय ने एक गहरा लगाव बना लिया है. खेल के प्रति ऋषभ की सोच एमएस धोनी की तरह ही है- आक्रामक, सकारात्मक और लगातार जीत पर ध्यान केंद्रित करने वाला. यह तालमेल पंत को आगामी मेगा नीलामी में सीएसके टीम में आने में मदद कर सकता है.”

धोनी और पंत का रिश्ता क्रिकेट के मैदान से भी आगे तक का है. दोनों क्रिकेटरों ने, उम्र के अंतर के बावजूद, खेल के प्रति अपने प्यार को दिखाया है. उनकी दोस्ती आपसी सम्मान पर बनी है, धोनी न केवल क्रिकेट तकनीकों में बल्कि कप्तानी की कला में भी पंत को सलाह देते हैं.

IND vs AUS: पांचवें टी20 मैच में बारिश के कितने आसार? जानें बेंगलुरु का लेटेस्ट मौसम अपडेट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और फिर 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद उन्होंने अगले एक साल तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला. माही ने फिर 15 अगस्त 2020 की शाम को अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम ने 2023 में अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता है. माही अब आईपीएल 2024 में भी सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.