वनडे में मचाया धमाल, पंत-ईशान के लिए खतरा बना माही का यह बल्‍लेबाज

विजय हजारे ट्रॉफी में एन जगदीशन में बैक टू बैक पांच शतक जड़ दिए हैं. इशान किशन और रिषभ पंत का हालिया प्रदर्शन अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में ज्‍यादा अच्‍छा नहीं है.

Published date india.com Updated: November 21, 2022 2:07 PM IST
Ishan Kishan Rishabh Pant
Ishan Kishan with Rishabh Pant

महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिए दो साल से अधिक का वक्‍त बीत चुका है. उनके जाने के बाद टीम मैनेजमेंट ने रिषभ पंत (Rishabh Pant), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और इशान किशन (Ishan Kishan) में निवेश किया लेकिन अब भी भारतीय टीम को धोनी की तर्ज पर कुशल विकेटकीपर बल्‍लेबाज की तलाश जारी है. विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 के मौजूदा सीजन में कुछ हद तक भारत की यह तलाश पूरी होती हुई नजर आ रही है. वजह हैं तमिलनाडु के सलामी बल्‍लेबाज एम जगदीशन (N Jagadeesan).

जी हां, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का यह पूर्व बल्‍लेबाज इस वक्‍त शानदार फॉर्म में चल रहा है. गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान जगदीशन ने 277 रन की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उन्‍होंने 50 ओवरों के क्रिकेट में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के 264 रन के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. विजय हजारे में जगदीशन ने बैक टू बैक पांचवां शतक जड़ा है. सीएसके ने आगामी ऑक्‍शन से पहले उन्‍हें रिलीज कर दिया है.

जगदीशन ने मैच में पहले विकेट के लिए बी साई सुदर्शन 154(102) के साथ मिलकर 416 रन की साझेदारी बनाई. यह 50 ओवरों के क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल और मार्वन सैमुअल ने मिलकर 372 रन जोड़े थे. जो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अब भी सबसे बड़ी साझेदारी है.

एम जगदीशन का डोमेस्टिक करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत स्‍ट्राइकरेट शतक अर्धशतक कैच स्‍टंप
प्रथम श्रेणी 38 1,261 37 54.61 4 5 61 3
लिस्‍ट ए 41 1,782 44 87.65 7 6 24 6
टी20 46 1,064 32 118.61 0 6 17 5

रिषभ पंत का अंतरराष्‍ट्रीय करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत स्‍ट्राइकरेट शतक अर्धशतक कैच स्‍टंप
टेस्ट 31 2,123 37 43.32 5 10 111 11
वनडे 27 840 44 36.53 1 5 24 1
टी20 65 976 32 22.69 0 3 25 9

इशान किशन का अंतरराष्‍ट्रीय करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत स्‍ट्राइकरेट शतक अर्धशतक कैच स्‍टंप
वनडे 9 267 33.37 90.50 0 3 3 1
टी20 20 579 30.47 130.11 0 4 7 2

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.