By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Roadmap For 2024 T20 World Cup Starts With T20 Series Against New Zealand
IND vs NZ- 2024 की तैयारी शुरू, युवा खिलाड़ियों को देंगे मौका: हार्दिक पांड्या
इस बार T20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच हार्दिक ने कहा कि अब निगाहें 2024 की तैयारी पर हैं.
हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में निराशाजनक हार के बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त न्यूजीलैंड में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाने को तैयार हैं. भारतीय टीम यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुक्रवार को वेलिंग्टन में शुरुआत होगी.
इस सीरीज के शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब पिछली नाकामी से उबरकर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में है. उससे पहले हम युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का भरपूर मौका मिलेगा.
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे पांड्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से निराश हैं लेकिन हम पेशेवर हैं और इससे उबरना होगा. हम जैसे सफलता को पीछे छोड़ देते हैं, वैसे ही इस असफलता को भी भुलाकर आगे की ओर बढ़ना होगा. अपनी गलतियों से सबक लेना होगा.’
अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा. ऐसी संभावना है कि अगले दो साल में भारतीय टीम में काफी बदलाव होंगे और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों की जगह दूसरे युवा खिलाड़ी टीम में दिखाई देंगे.
पांड्या ने कहा, ‘अगले टी20 विश्व कप में अभी दो साल हैं. हमारे पास नई प्रतिभाएं तलाशने के लिए समय है. काफी क्रिकेट खेली जाएगी और कई खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘रोडमैप अभी से शुरू होता है लेकिन अभी बहुत जल्दबाजी है. हमारे पास काफी समय है तो हम आराम से इस पर विचार करेंगे. फिलहाल यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी यहां खेलने का मजा लें. भविष्य के बारे में बाद में बात करेंगे.’
न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. सीरीज में विराट, रोहित, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन को कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है.
उनकी गैर मौजूदगी में शुबमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. पंड्या ने कहा, ‘सीनियर खिलाड़ी यहां नहीं है लेकिन जिन्हें चुना गया है, वे भी डेढ़ दो साल से खेल रहे हैं. उन्हें काफी मौके दिए गए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं. उनके लिए काफी रोमांचित हूं. नए खिलाड़ी, नयी ऊर्जा, नया रोमांच.’
इस कार्यवाहक कप्तान ने कहा, ‘कइयों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां अच्छा खेलने पर वे चयन का दावा पुख्ता कर सकेंगे.’ भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने कॉलम में लिखा था कि भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुछ हासिल नहीं किया है और सीमित ओवरों के इतिहास में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में हमेशा नाकाम रही है.
Also Read:
-
क्या हार्दिक पांड्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? जानें World Cup जीतने के जश्न में ऐसा क्या कर बैठे, दर्ज हुआ केस
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें