
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रविवार को खेलने उतरे तो फ्लॉप हो गए. पर्थ में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा (8) तो वहीं विराट कोहली (0) आउट हो गए. दोनों स्टार बल्लेबाज 8 मार्च 2025 के बाद भारतीय टीम की जर्सी में दिखाई दिए थे. यहां दोनों से उम्मीद थी के वे दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने बल्ले से रनों की आतिशबाजी चलाकर फैन्स का दिल जीतेंगे. लेकिन यह हो न सका. दोनों बल्लेबाजों के लिए 3 मैचों की यह वनडे सीरीज ‘मेक इट और ब्रेक इट‘ का चांस मानी जा रही है.
कई जानकार मानते हैं कि जब इन दोनों ने टेस्ट और टी20I फॉर्मेस से संन्यास ले लिया है तो ऐसे में उनका वनडे फॉर्मेट में बने रह पाना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस फॉर्मेट में अब ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला जाता है. ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी ऐसे ही फ्लॉप रहे तो चयनकर्ताओं को वर्ल्ड कप 2027 की अपनी योजनाओं में युवाओं को ही देखना होगा, जिसके संकेत वे दे चके हैं
लेकिन पूर्व क्रिकेटर वरुण आरोन ने रोहित और कोहली जैसे बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वे अपनी-अपनी ‘ईगो‘ यानी अहम को छोड़कर घरेलू क्रिकेट का रुख करें. घरेलू क्रिकेट में खेलकर ही आप मैच प्रैक्टिस में बने रह सकते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में मददगार होगा.
पूर्व तेज गेंदबाज आरोन ने मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स पर यह चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘घरेूल क्रिकेट खेलिए. नवंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होनी है तो इसमें आकर खेलिए. यह लय में बने रहने का सही तरीका है. मुझे याद है कि जब MS धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था तो उन्होंने कुछ सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेले थे. खेल से जुड़े रहने का यह सही तरीका है.‘
उन्होंने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि दोनों ही बल्लेबाज इस ओर देख रहे होंगे. क्योंकि अब आप दो फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं. उन्हें भी मैच अभ्यास की जरूरत होती है.‘ बता दें जब से गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं वह सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी घरेलू क्रिकेट में खेलने पर जोर देते रहे हैं.
बता दें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे तो इन पर लय पाने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने को कहा गया था. दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने तब अपनी-अपनी घरेलू टीम विराट कोहली (दिल्ली) और रोहित शर्मा (मुंबई) के लिए एक-एक घरेलू मैच खेला था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.