ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने दिखाया, फाइनल में 76 रन ठोककर तीसरे पायदान पर पहुंचे, भारत का दबदबा

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 76 रन ठोकने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है.

Published date india.com Published: March 12, 2025 5:35 PM IST
Rohits Sharma Final
रोहित शर्मा, चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में बल्लेबाजी के दौरान @BCCI

दुबई. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी उछाल भरी है. रोहित दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. रोहित से ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल (Shubman Gill) पहले पायदान पर हैं. उनके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) अभी भी दूसरे पायदान पर बने हुए हैं, जबकि हाल ही में संपन्न हुई चैम्पियन्स ट्रॉफी में कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दे पाए थे और उनकी टीम भी ग्रुप स्टेज में दो मैच हारकर बाहर हो गई, जबकि उसका तीसरा मैच बारिश में धुल गया था.

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेल टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. 8 टीमों के आईसीसी टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए, जबकि श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर है. रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं.

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर), रचिन रवींद्र (14 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर) और ग्लेन फिलिप्स (छह स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर) की तिकड़ी भी रैंकिंग में बड़ा सुधार करने में सफल रही. न्यूजीलैंड के कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने वनडे गेंदबाजों की सूची में बड़ा सुधार किया है.

फाइनल में दो विकेट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 9 विकेट लेने वाले सेंटनर छह स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए. इस सूची में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा शीर्ष पर हैं. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद तीन-तीन पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष 10 में पहुंच गई. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप (तीसरे स्थान पर) ने टूर्नामेंट में सात विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार किया है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अजेय प्रदर्शन के दौरान 5 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा तीन पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अफगानिस्तान के स्टार अजमतुल्लाह उमरजई ने एकदिवसीय हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त बनाए रखी है. उन्हें हालांकि न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. सेंटनर एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि माइकल ब्रेसवेल सात पायदान के फायदे से 7वें स्थान पर हैं. रचिन रवींद्र 8 पायदान चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.