क्या वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आईपीएल 2023 से नाम वापस लेंगे भारतीय खिलाड़ी? रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाले जवाब

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर रिषभ पंत अलग-अलग इंजरी की वजह से पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर के खेलने पर संदेह है.

Published date india.com Published: March 23, 2023 12:57 PM IST
क्या वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आईपीएल 2023 से नाम वापस लेंगे भारतीय खिलाड़ी? रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाले जवाब

भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नहीं लगता कि कार्यभार प्रबंधन के तहत राष्ट्रीय टीम का कोई खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) मैचों से हटेगा. जसप्रीत बुमराह से लेकर श्रेयस अय्यर तक राष्ट्रीय टीम के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और रोहित ने कहा की अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले कार्यभार प्रबंधन की जिम्मेदारी आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और खिलाड़ियों पर होगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे 21 रन से हारने और 1-2 से सीरीज गंवाने के बाद रोहित ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ये चिंताजनक है. हमें उन खिलाड़ियों की कमी खल रही है जिन्हें वास्तव में प्लेइंग इलेवन में शामिल रहना था.’’

उन्होंने कहा,‘‘वे (खिलाड़ी) सभी वयस्क हैं. इसलिए वे अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं और अगर उन्हें लगता है कि क्रिकेट ज्यादा हो रहा है तो वो इस बारे में बात कर सकते हैं और एक या दो मैचों से विश्राम ले सकते हैं. वैसे मुझे संदेह है कि ऐसा होगा.’’

आईपीएल 28 मई को समाप्त होगा जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को लंदन के ओवल में सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के लिए केवल एक सप्ताह से अधिक का ही समय मिल पाएगा.

रोहित ने कहा कि 50 ओवरों के विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को संकेत दे दिए हैं.

उन्होंने कहा,‘‘ये सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है. खिलाड़ियों पर अब फ्रेंचाइजी का अधिकार है इसलिए हमने उन्हें कुछ हद तक संकेत दे दिए हैं. आखिर में ये फ्रेंचाइजी का फैसला होगा और सबसे महत्वपूर्ण ये खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वो अपने शरीर का ध्यान रखें.’’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के दौरान बुमराह की सेवाएं नहीं मिली जबकि अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान अय्यर के पीठ की चोट फिर से उभर आई और वह इसके बाद वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए.

रोहित ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए हर कोई अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है. हम खिलाड़ियों के प्रबंधन पर काफी ध्यान दे रहे हैं और इसलिए हमने बीच-बीच में कुछ खिलाड़ियों को विश्राम भी दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी तरफ से उनके कार्यभार प्रबंधन को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. मैं विशेषज्ञ नहीं हूं जो आपको बता सकूं कि चोट फिर से क्यों उभर रही हैं. हमारी चिकित्सा टीम इस पर ध्यान दे रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि विश्वकप तक हमारे 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार रहें.’’.

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अय्यर का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नहीं है. रोहित ने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर जब आप बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए इस पर बहुत अधिक गौर नहीं करते हुए आप उन्हीं चीजों पर नियंत्रण कर सकते हैं जो आपके हाथ में हैं. चोटिल होने पर खिलाड़ियों को भी निराशा होती है. वह खेलना चाहते हैं इसलिए यह दुखद है लेकिन आखिर में आप इस मामले में कुछ खास नहीं कर सकते.’’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.