Rohit Sharma Facetime With Wife Ritika Sajdeh After Mumbai Indians Notch Up 1st Win Of Ipl 2023
WATCH: रोमांचक जीत के बाद रोहित शर्मा ने सबसे पहले इस 'स्पेशल लेडीज' को मिलाया कॉल-VIDEO
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh Video Call: मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी रितिक सजदेह से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं.
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस लीग के 16वें सीजन में हार की हैट्रिक लगाने से बच गई. रोहित की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने इस सीजन के अपने तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम गेंद पर हराकर अपना खाता खोल लिया. इस रोमांचक जीत के बाद रोहित ने सबसे पहले अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से वीडियो कॉल पर बात की. वीडियो में रोहित अपनी वाइफ से बात करते हुए नजर आर रहे हैं और उनके चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है.
रोहित ने इस दौरान अपनी वाइफ से पूछा कि क्या तुम मैच देख रही थी को इस पर रितिका ने कहा, ” मैं अपने कमरे में मैच देख रही थी. मैं बहुत जोर से चिल्ला रही थी. मेरी आवाज पूरी तरह से चली गई. यह वाकई रोमांचक मैच था.”
कप्तान रोहित ने भी बातचीत के दौरान कहा, ” इस बार आईपीएल का ट्रॉफी मैं अपनी बेटी ‘सैमी’ यानी के समायरा ( Samaira) के लिए जीतने की कोशिश करूंगा. आखिरी ओवर मैंने नहीं देखा, दिल की धड़कन बढ़ गई थी. मैंने अपने अब तक के 15 साल के करियर में ऐसे मैच काफी देखें हैं. मुझे तुम्हारी कमी खली. मैं कल तुमसे मिलता हूं.”
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी रितिक सजदेह से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. रोहित इस बातचीत के दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं. रोहित ने रितिका से कहा- ‘अंकुर तुम्हें रिकॉर्ड कर रहा है.’
मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. दिल्ली की टीम अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. यह चार मैचों में उसकी चौथी हार थी.
रोहित ने इस मुकाबले में 45 गेंद पर 65 रन की पारी खेली और आईपीएल में अपना 41वां अर्धशतक जड़ा. रोहित को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्होंने आईपीएल में अब तक 19वीं बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.