
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का घरेलू क्रिकेट में बल्ले से संघर्ष जारी है. लाल गेंद से खराब फॉर्म में जूझ रहे रोहित शर्मा फॉर्म तलाशने के मकसद से घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलने पहुंचे थे. लेकिन वह यहां भी रनों का सूखा खत्म नहीं कर पाए. गुरुवार से शुरू हुए दूसरे दौर के रणजी ट्रॉफी मैच में वह सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए. मुंबई की टीम अपने घर में BKC मैदान पर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच खेलने उतरी है. यहां रन जोड़ने के मकसद से रोहित ने धैर्य जरूर दिखाया लेकिन अपनी पारी की 19वीं गेंद पर वह जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगर को कैच देकर पवेलियन चले गए. रोहित ने सिर्फ 3 रन ही बनाए.
की
इस मैच की पहली पारी में रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल (4) और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए. इस बार रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखा रही जम्मू कश्मीर के लिए यह इस मैच में अच्छी शुरुआत है कि उसने इंटरनेशनल स्तर के तीन दिग्गज बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया है. मुंबई ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था लेकिन जम्मू-कश्मी के गेंदबाजों ने उसके इस फैसले को गलत साबित कर दिया है.
🚨ROHIT SHARMA DISMISSED FOR 3 RUNS IN HIS RANJI TROPHY RETURN..!!
Brilliant bowling by Umar Nazir Mir.
– Rohit struggled continuously against Umar’s bowling. Umar kept him on edge throughout the innings.
– Eventually, Umar got him out in his third over.#RohitSharma #Mumbai pic.twitter.com/7F6MTurLRA
— DEEP SINGH (@CrazyCricDeep) January 23, 2025
खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने सिर्फ 19 ओवरों में 7 विकेट गंवा दिए हैं. रोहित शर्मा को उमर नजीर ने अपना शिकार बनाया और रोहित जैसे बल्लेबाज को आउट करने के बाद उनका कॉन्फिडेंस इतना बढ़ गया कि उन्होंने 8 ओवर फेंककर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे को एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया.
युद्धवीर सिंह चरक ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि आकिब नबी डार ने भी एक विकेट अपने नाम किया. जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अभी तक अजेय रही है. उसने तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैच ड्रॉ खेले हैं. प्वॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति शानदार है और वह एलीट ग्रुप A में बड़ौदा के बाद दूसरे पायदान पर है. अगर यह मैच वह जीत लेती है तो क्वॉर्टर फाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.