IND vs SA: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में मुकेश और कृष्णा में से किसे मिलेगा मौका? कप्तान रोहित ने दिया ये जवाब

Rohit Sharma on Prasidh Krishna: रोहित ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है.

Published date india.com Published: January 2, 2024 10:53 PM IST
IND vs SA: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में मुकेश और कृष्णा में से किसे मिलेगा मौका? कप्तान रोहित ने दिया ये जवाब
Rohit Sharma, Prasidh Krishna (PTI)

केपटाउन: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 20 ओवर में 98 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया और टीम को एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. कृष्णा के डेब्यू के बाद कुछ ने इसका सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की. सुपरस्पोर्ट पार्क में खराब प्रदर्शन के बाद, सुनील गावस्कर और इरफान पठान जैसे जाने-माने क्रिकेट एक्सपर्ट ने दूसरे टेस्ट से कृष्णा को बाहर रखने की बात कही. लेकिन ऐसा लगता है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस युवा तेज गेंदबाज को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखना चाहते हैं.

रोहित ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है.

‘मैं नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने से नफरत करता हूं’; IND Vs SA 2nd Test से पहले रोहित शर्मा ने क्यों कहा ऐसा?

रोहित से जब गेंदबाजी में संभावित बदलाव और मुकेश कुमार को मौका दिए जाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,  ” हमारी टीम प्रबंधन के साथ संक्षिप्त बातचीत हुई कि हम इस टेस्ट मैच के लिए कैसे गेंदबाज चाहते हैं. हमने अभी तक अपनी अंतिम एकादश तय नहीं की है हमारे सभी खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध हैं. हम अभी इस पर अंतिम फैसला करेंगे.”

उन्होंने कहा, ” मैं जानता हूं कि हमारी गेंदबाजी थोड़ा अनुभवहीन है और जब ऐसा होता है तो आपको उन पर भरोसा दिखाना होता है. ऐसा किसी भी टीम के साथ हो सकता है. पिछले मैच के बाद मैंने कहा था कि प्रसिद्ध अपना पहला मैच खेल रहा है जब आप अपना पहला मैच खेल रहे होते हैं तो हर कोई नर्वस होता है.”

Ind vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए केप टाउन में मौसम का मिजाज

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रोहित ने भले ही कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध है लेकिन लगता है कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के टखने में कुछ परेशानी है क्योंकि उन्होंने पिछले दो अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की. भारतीय कप्तान को इसके साथ ही लगता है कि न्यूलैंड्स की पिच से भी सेंचुरियन की तरह तेजी और उछाल मिलेगी.

उन्होंने कहा, पिच काफी हद तक सेंचुरियन जैसी ही लग रही है। हो सकता है कि इसमें सेंचुरियन की तरफ बहुत ज्यादा घास नहीं हो लेकिन परिस्थितियां काफी मायने रखती हैं क्योंकि सेंचुरियन की तुलना में यहां काफी गर्मी है.”

केप टाउन में भारक का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. भारतीय टीम आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में टेस्ट मैच जीत नहीं पाई है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 6 टेस्ट मैच हुए हैं और इसमें से मेजबान टीम 4 मैच जीते है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं. भारत 1992 से अब तक दक्षिण अफ्रीका 9 टेस्ट सीरीज खेल चुका है और वो केवल एक ही सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.