T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाना सही फैसला: सौरव गांगुली

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:February 20, 2024 5:00 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के फैसले पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि रोहित राइट च्वॉइस हैं.

नई दिल्ली. हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा था कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में ही उतरेगी. इस फैसले से सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गदगद हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने रोहित पर भरोसा कर सही काम किया है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइल में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली इस फॉर्मेट में नहीं खेल रहे थे. दोनों खिलाड़ियों ने इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की सीरीज से इस फॉर्मेट में अपनी वापसी की थी.

Advertising
Advertising

इससे पहले माना जा रहा था कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व में उतरेगी. लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में रोहित के प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उनसे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बात की और उन्हें ही इस फॉर्मेट की कमान सौंप दी. भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से मात दी.

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली मिड डे से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रोहित ने जिस ढंग से वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, वह लाजवाब थी उनके नेतृत्व भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी.

गांगुली ने कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रोहित शर्मा राइट च्वॉइस हैं. 50 ओवर वर्ल्ड कप में उन्होंने जिस ढंग से टीम का नेतृत्व किया था, टीम ने लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की थी वह आज भी हमारी यादों में तरोताजा है. तो रोहित सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं.'

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम का नाम बदले जाने के कार्यक्रम में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. शाह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में यह खिताब जीतेगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें