
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Rohit Sharma ICC ODI Rankings: हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. रोहित ने फिलहाल खुद को वनडे फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में उपलब्ध रखा है. लेकिन कई जानकार मान रहे हैं कि रोहित का वनडे करियर अब खतरे में है और BCCI उनसे इस फॉर्मेट से भी संन्यास लेने का संकेत दे सकता है. लेकिन इन अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है. वह बीते 5 महीने से इस फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेले हैं लेकिन इसके बावजूद हाल ही में जारी वनडे रैंकिंग में रोहित को बढ़त हासिल हुई है.
38 साल के रोहित को यहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के खराब प्रदर्शन का फायदा मिला है. बाबर आजम वेस्टइंडीज के किलाफ पिछले दो वनडे में फ्लॉप हुए, जिसके बाद वह तीसरे पायदान पर खिसक गए. रोहित के 756 अंक हैं और वह भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (784) से पीछे हैं, जो पहले नंबर पर बने हुए हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 736 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार हैं. मौजूदा रैंकिंग में भारत के पांच बल्लेबाज शीर्ष 15 में हैं जिसमें श्रेयस अय्यर 8वें और लोकेश राहुल 15वें स्थान पर हैं.
रोहित और विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन वह इस साल अक्टूबर में एक बार फिर भारतीय टीम की नीली जर्सी में दिख सकते हैं, जब भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उतरेगी. दोनों ही बल्लेबाजों ने वनडे सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.
कोहली इंग्लैंड में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि रोहित इंग्लैंड में छुट्टियां मनाकर लौट आए हैं और इन दिनों वे मुंबई में भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं.
इस बीच नई जारी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को फायदा हुआ है. टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरुआती दो मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और दाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज छह स्थान के सुधार से 10वें पायदान पर हैं. डेविड के टीम के साथी कैमरन ग्रीन भी छह स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.