रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा- विराट या राहुल नहीं, ये खिलाड़ी है टीम का 'साइलेंट हीरो'

यूं तो इस बल्लेबाज ने चैम्पियन्स ट्रॉफी में कोई शतक नहीं जड़ा लेकिन वह टीम की जरूरत पर हर बार खरे उतरे. ऐसे में कप्तान रोहित उसे नहीं भूले...

Published date india.com Published: March 10, 2025 4:21 PM IST
Rohit Sharma and boys India
रोहित शर्मा भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ @BCCI

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में टीम के लिए स्टार साबित हुए खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की है. रोहित ने इस मुहिम में ऐसे खिलाड़ी का भी नाम लिया, जिसकी चर्चाएं ज्यादा नहीं थीं, लेकिन वह टीम की जरूरत के लिहाज से हर वक्त उम्मीदों पर खरे उतरे. रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को साइलेंट हीरो का नाम देकर फैन्स का दिल जीत लिया. यह कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में भले सिर्फ 2 ही हाफ सेंचुरी जमाई हों लेकिन वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले रचिन रवींद्र के बाद दूसरे बल्लेबाज रहे.

अय्यर ने 5 पारियों में 243 रन बनाए. उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 और 79 रन की पारियां भी खेलीं. लेकिन फाइनल में वह फिफ्टी बनाने से चूक गए, जब 48 के स्कोर पर वह मिचेल सेंटनर का शिकार हो गए.

भारतीय कप्तान ने चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अय्यर ने पूरे टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई, खासतौर पर मिडल ऑर्डर में. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है. हम जानते थे यहां परिस्थितियां मुश्किल होंगी, लेकिन हमने अच्छे से अनुकूलन किया. हमें पूरे टूर्नामेंट में साइलेंट हीरो श्रेयस अय्यर को नहीं भूलना चाहिए वह शानदार थे. वह उस मिडल ऑर्डर चरण में हमारे लिए अहम साबित हुए. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सभी बल्लेबाजों के साथ साझेदारियां बनाईं. उस समय विराट भी बहुत महत्वपूर्ण थे.’

रोहित ने फाइनल में भी उनकी बैटिंग की तारीफ की और कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब मैं आउट हुआ तो हमने तीन विकेट खो दिए. उस समय फिर से हमें 50 से 70 रनों की पार्टनरशिप की जरूरत थी, जो उसने (अक्षर) और श्रेयस ने तय किया.’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘जब ऐसा परफॉर्मेंस होता है, आप परिस्थितियों को समझते हैं और जल्दी से जल्दी परिस्थितियों के अनुकूल हो जाते हैं तो इससे अच्छा लगता है. इसलिए मेरा काम जितना होना चाहिए, उससे कम है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.