Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित ने सबको चौंकाया

Team India Depart For Champions Trophy 2025: हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों का पहला बैच शनिवार को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गया.

Published date india.com Updated: February 15, 2025 4:30 PM IST
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित ने सबको चौंकाया
Rohit Sharma-Led Team India Depart For Dubai Ahead Of ICC Champions Trophy 2025

मुंबई: पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने जारी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए टीम इंडिया शनिवार को रवाना हो गई. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी.

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों का पहला बैच शनिवार को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गया. भारतीय टीम का पहला दल मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुआ. इस टूर्नामेंट की 8 साल बाद वापसी हो रही है. पिछला एडिशन 2017 में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी.

भारतीय क्रिकेट टीम दो हिस्सों में दुबई पहुंचेगी. टीम का दूसरा बैच भी जल्द ही रवाना होगा. कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी पहले ही बैच के साथ दुबई के लिए निकल गए. उनके अलावा विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है.

Champions Trophy 2025: भारत से भिड़ने वाली 3 टीमों की ताकत और कमजोरी पर एक नजर

रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी मुंबई के लिए रवाना हो गए, जहां से वे दुबई के लिए उड़ान भरेंगे. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी दुबई जाने वाली टीम इंडिया के फर्स्ट बैच का हिस्सा हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Champions Trophy 2025: वनडे में कैसा रहा है सभी 8 टीमों के कप्तानों का रिकॉर्ड? यहां देखिए आंकड़े

पाकिस्तान 1996 के बाद से पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 23 फरवरी को होगा. ग्रुप चरण में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

रोहित शर्मा ने सबको चौंकाया

आपको बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे. इसमें एक नियम ये भी था कि सभी खिलाड़ियों को एकसाथ बस टीम में ट्रैवल करना है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई ने बात नहीं मानी और वो अपने पर्सनल कार से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.