By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Rohit Sharma Reveals Why Ravichandran Ashwin Hasnt Been Selected In India Squad For Asia Cup 2023
आखिर अश्विन को क्यों नहीं मिली Asia Cup 2023 टीम में जगह? रोहित शर्मा ने दिया जवाब
एशिया कप 2023 के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड में स्पिन अटैक का जिम्मा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा पर है. जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है.
नई दिल्ली, 21 अगस्त| एशिया कप 2023 के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड का सबसे दिलचस्प हिस्सा है- टीम का स्पिन अटैक. सोमवार को भारतीय चयनसमिति ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया जिसमें केवल एक ही स्पेशलिस्ट स्पिनर को जगह मिली है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के साथ ऑलराउंडर्स अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को स्पिन विभाग में जिम्मेदारी दी है. जिसके बाद फैंस ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को मौका ना देने के लिए बोर्ड की आलोचना की है.
हालांकि कप्तान रोहित ने अश्विन को बाहर करने के पीछे का तर्क बताया है. भारतीय कप्तान ने अश्विन को एशिया कप टीम में नहीं रखने के फैसले पर कहा, ”हमने एक ऑफ स्पिनर और एक लेग स्पिनर को लेकर भी गहरी चर्चा की. लेकिन देखिए, चीजें नंबर 8 और 9 पर बल्लेबाजी के विकल्प तक सीमित हो जाती हैं. हम कोई ऐसा व्यक्ति चाहते थे जो वहां बल्लेबाजी कर सके.”

दुबई, 06 सितंबर (एएनआई): मंगलवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच में हार के बाद भारत के रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन। (एएनआई फोटो)
रोहित ने एक ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को मौका देने पर जोर दिया, जो एक अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा, “अक्षर ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया… उनके वहां होने से हमें विकल्प मिलते हैं.”
रोहित ने अश्विन को टीम से बाहर करने का बचाव करते हुए कहा कि अक्षर के होने से टीम को एक बाएं हाथ के गेंदबाज का विकल्प मिलता है और साथ ही टीम को बल्लेबाजी में गहराई मिलती है.
अक्षर के चयन पर रोहित ने कहा, “इससे हमें पहले एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को रखने का विकल्प मिलता है जो ऊपर जाकर स्पिनरों को खेल सकता है और फिर वो हमारे लिए बल्लेबाजी में गहराई पैदा करता है. हमने अश्विन और वॉशिंगटन के बारे में भी बात की. जैसा कि आपने देखा, चहल भी (जगह बनाने से) चूक गए क्योंकि हम केवल 17 खिलाड़ियों को ही शामिल कर सके.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें