ईशान किशन की विस्फोटक पारी से इम्प्रेस हुए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- वह बस दिखने में छोटे हैं

Rohit Sharma on Ishan kishan: मुंबई की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है. ईशान ने 41 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाये.

Published date india.com Published: May 4, 2023 7:31 AM IST
ईशान किशन की विस्फोटक पारी से इम्प्रेस हुए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- वह बस दिखने में छोटे हैं
Rohit Sharma

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने लीग के 16वें सीजन में लगातार दो मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर हासिल करके एक और नया इतिहास रच दिया है. मुंबई ने आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) को 6 विकेट से हरा दिया.

पंजाब किंग्स ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य रखा था, मुंबई की टीम ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई की इस रिकॉर्ड चेज में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का अहम योगदान रहा.

उन्होंने 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 66 रन बनाए और टीम को रिकॉर्ड जीत दिला दी. मुंबई की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है. ईशान ने 41 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाये, वहीं सूर्यकुमार ने 31 गेंद में 66 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 116 रन जोड़े.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ” सीजन से पहले हमने बात की थी कि हमें बिना डर के और बिना परिणाम की चिंता किए खेलना है. ईशान बस दिखने में छोटे हैं, लेकिन गेंद पर करारा प्रहार करते हैं. वह इसके लिए पूरी मेहनत भी करते हैं. सूर्या ने जो आज किया वह कई सालों से अब करते आ रहे हैं. उनका किशन ने भी बेहतरीन साथ दिया, बाद में तिलक और डेविड ने काम को अंज़ाम दिया.”

पंजाब किंग्स ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य रखा था, मुंबई की टीम ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई की टीम ने इस जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मुंबई की टीम दो लगातार मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर हासिल करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है.

कप्तान ने कहा, ” जब मैंने खेलना शुरू किया था तब टी20 में 140 का स्कोर भी सुरक्षित होता था. लेकिन अब तो इस आईपीएल का औसत स्कोर 180 से अधिक है, तो 200 के स्कोर को आराम से चेज किया जा सकता है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.