By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Rohit Sharma Takes Second Spot In Odi Rankings Behind Babar Azam Icc Rankings Latest Updates
ICC Rankings Latest Updates: आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित ने शुभमन गिल को छोड़ा पीछे
भारत और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी की है. जिसमें रोहित शर्मा ने अपने साथी बल्लेबाज शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.
भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें रोहित शर्मा ने एक पायदान का छंलाग लगते हुए दूसरे नंबर पर आ गए है.भारत हालांकि इस तीन मैच की श्रृंखला में 0-2 से हार गया था लेकिन रोहित ने दो अर्धशतकों से 52.33 के औसत से 157 रन बनाये थे.
श्रृंखला का पहला मैच टाई रहा था.वहीं शुभमन गिल एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गये जबकि विराट कोहली अपने चौथे स्थान पर बरकरार हैं.
पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से सूची में शीर्ष पर काबिज हैं जबकि रोहित के 765 अंक हैं. वही आईसीसी के शीर्ष 20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गये.
बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं. वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं.
ये तीनों शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं.तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मोहम्मद सिराज पांच पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं.
सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं। यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में वापसी की उम्मीद है.
वहीं आल राउंडर सूची में रविंद्र जडेजा 16वें नंबर से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज हरफनमौला हैं जबकि हार्दिक पांड्या चार पायदान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गये.टीमों की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बैठी है जबकि आस्ट्रेलिया 116 अंक से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 112 अंक से तीसरे स्थान पर है.
Also Read:
-
टेस्ट में बांग्लादेश से हार के बाद फिर अपना कप्तान बदलने की तैयारी में पाकिस्तान, बाबर आजम को फिर मिलेगी कमान
-
Trending Video: भागकर रोहित शर्मा संग सेल्फी लेने आई महिला, मगर ऐन वक्त पर फोन ने दिया धोखा | देखें वीडियो
-
रोहित की शानदार फॉर्म पर फिदा हुए हरभजन सिंह, बोले- पहले फिट हो जाते तो मुंबई का यह हाल न होता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें