
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया में रन बनाकर फिलहाल अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. 38 साल के हो चुके रोहित आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के इच्छुक हैं. लेकिन खेल के जानकारों को यह संदेह है कि तब तक वह करीब 40 साल के हो चुके होंगे और इन दिनों वह सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव हैं, जहां साल में बहुत ज्यादा मैच भी नहीं होते. ऐसे में तब तक हिटमैन अपनी फॉर्म और फिटनेस को कैसे जारी रख पाएंगे? लेकिन IPL खत्म होने के करीब 5 महीने बाद मैदान पर लौटे रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाकर खुद को साबित कर दिया है.
हिटमैन इस कामयाबी का श्रेय ‘अपने तरीके से’ की गई तैयारी को देते हैं. उन्होंने खाली समय में खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर और सकारात्मक और मजबूत बनाने पर काम किया. रोहित ने यह समझ लिया है कि पेशेवर रूप से प्रतिबद्ध होने के अलावा भी जीवन के और पहलू हैं.
रोहित ने यहां तीसरे और अंतिम वनडे में नाबाद 121 रन बनाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से जीत दिलाई, जिससे टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप से बच गई. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
An innings of sheer mastery
A defining partnership with a fellow great
Leaving no stone unturned in his preps️ Rohit Sharma shares his thoughts on a challenging yet rewarding tour of Australia – By @RajalArorahttps://t.co/1tNs3wrAyM #TeamIndia | #AUSvIND |…
— BCCI (@BCCI) October 26, 2025
रोहित ने बीसीसीआई वेबसाइट से कहा, ‘जब से मैंने खेलना शुरू किया है मेरे पास कभी भी किसी सीरीज की तैयारी के लिए 4 से 5 महीने नहीं होते थे. इसलिए मैं इसका उपयोग करना चाहता था. मैं चीजों को अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर करना चाहता था और यह वास्तव में मेरे लिए अच्छा रहा क्योंकि मुझे समझ में आया कि मुझे अपने बाकी करियर के लिए क्या करने की जरूरत है.’
रोहित को मई में आईपीएल 2025 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. रोहित ने कहा, ‘उस समय का उपयोग करना महत्वपूर्ण था क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, मेरे पास इतना समय पहले कभी नहीं था और मैंने घर पर अच्छी तैयारी की थी. यहां और स्वदेश की परिस्थितियों में अंतर है लेकिन मैं यहां कई बार आ चुका हूं इसलिए यह बस उस लय में आने के बारे में था.’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैंने यहां आने से पहले जिस तरह से तैयारी की उसे बहुत श्रेय देता हूं. खुद को बहुत समय दिया. यह बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि कभी-कभी आपको यह समझने की जरूरत होती है कि पेशेवर रूप से आप जो करते हैं उसके अलावा जीवन में बहुत कुछ करना है लेकिन मेरे पास बहुत समय था और इसलिए मैंने इसका उपयोग किया.’ रोहित ने लंबे समय से अपने साथी रहे विराट कोहली के साथ मैच जिताऊ साझेदारी को संजोया.
उन्होंने कहा, ‘जाहिर है दो नई गेंदों के साथ यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था. शुरुआत में खेलना थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमें पता था कि एक बार गेंद की चमक खत्म हो जाने के बाद यह थोड़ा आसान हो जाएगा.’
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.