सेंचुरियन: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा? इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस फॉर्मेट में अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, ऐसे में माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित नहीं बल्कि कोई और ही खिलाड़ी टीम इंडिया की कमान संभालेगा. हालांकि अब रोहित ने खुद इस बारे में जानकारी दी है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में मंगलवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच की पूर्वसंध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित से उनके टी20 इंटरनेशनल भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले सेंचुरियन में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रोहित ने अपने ही तरीके से इस सवाल का जवाब दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने रोहित से पूछा कि जब वह ‘हताशा’ के बारे में बोलते हैं तो क्या उनका मतलब टी20 विश्व कप जीतना है.
IND vs SA: ‘शमी की कमी खलेगी ही लेकिन हमारे पास सीरीज जीतने का बड़ा मौका’; PC में बोले रोहित शर्मा
इस पर रोहित ने कहा कि लड़कों को जब भी मौका मिलेगा वे अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें पता है कि पत्रकार क्या चाह रहे थे और इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही इस पर स्पष्टता मिल जाएगी.
भारतीय कप्तान ने कहा, यह बेहद अहम टेस्ट सीरीज. हमने यहां कभी कोई सीरीज नहीं जीती है. यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है. पिछली दो बार हम करीब आए थे. इससे हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है.”
उन्होंने कहा, ” हमारे तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अपना बेस्ट दिया है. हम कई साल से यहां आकर खेल रहे हैं ये काफी बड़ी सीरीज है और अगर हम जीतेतो नहीं पता कि ये जीत विश्व कप में मिली हार के दुख को कम कर पाएगी. सब इतनी मेहनत कर रहे हैं कुछ बड़ा तो चाहिए.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.