Rohit Sharma Turned 36 The Cricketing Fraternity Wished Team India And Mumbai Indians Captain
रोहित शर्मा के बर्थडे पर युवराज-चहल का इमोशनल मैसेज वायरल, जानें अन्य दिग्गजों ने क्या लिखा
Rohit Sharma Birthday Wishes: रोहित के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें खूब ढेर सारी बधाइयां मिल रही है. 'हिटमैन' के बर्थडे पर पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ही अंदाज में उन्हें बधाई दी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) रविवार, 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए. रोहित के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें खूब ढेर सारी बधाइयां मिल रही है. ‘हिटमैन’ के बर्थडे पर पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ही अंदाज में उन्हें बधाई दी है.
युवी ने कहा कि मुम्बई इंडियंस के कप्तान को गर्व होना चाहिए कि उन्होंने कितना लम्बा सफर तय किया है. रोहित 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.
वनडे विश्व कप विजेता ने ट्विटर पर लिखा, ” जन्मदिन मुबारक भाई, टीम में एक युवा खिलाड़ी, जब हम पहली बार मिले थे, से लेकर अब टीम का नेतृत्व करने तक, आपने अच्छा किया है. आपको गर्व होना चाहिए कि आपने इतना लम्बा सफर तय किया है. मैं उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष आप ढेरों रन बनाएं और अनेक ट्रॉफियां जीतें. ढेर सारा प्यार.”
उनके अलावा जहीर खान, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ ने भी हिटमैन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लिखा, ” पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मेरे मार्गदर्शक, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है.
जन्मदिन मुबारक हो रोहिता शर्मा.”
Happy birthday brothaman 🎂 from being a youngster in the team when I first met you to now leading the team, you’ve done well & should feel proud of how far you’ve come 💪🏻 hope you score tons of runs & get home loads of trophies this year! Lots of love 🤗❤️@ImRo45pic.twitter.com/uzRtZO6eiL
Happy Birthday to my favourite best brother in the whole world @ImRo45 happiest birthday ❤️ To my guiding light , my best friend, the person who makes me laugh more than anyone else in the world 🎂 Happy Birthday Rohitaaaaaa shramaaaa ❤️🤗 CC:- Ritika bhabhi 👀😂🙈 pic.twitter.com/NaEYm1hjIG
Happy Birthday Brotherman! It has been a delight watching you grow as a person, a cricketer, and as a devoted family man! Wishing you continued success in your life and career. Cheers.@ImRo45pic.twitter.com/Qb50gK9MVH
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रोहित टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने पांच बार मुंबई इंडियंस को खिताब जिताया है. रोहित 2021 से पूर्णकालिक कप्तान के रूप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.