यह फिल्म देखकर रोने लग जाते थे रोहित शर्मा, साथी खिलाड़ी ने बताया हिटमैन का रोचक किस्सा

Rohit Sharma Sooryavansham: रोहित शर्मा के बारे में अभिषेक नायर ने एक रोचक बात साझा की. उन्होंने बताया कि रोहित एक फिल्म देखते-देखते रोने लग जाते थे.

Published date india.com Updated: September 17, 2025 11:19 PM IST
Rohit-sharma-abhishek-nayar
Rohit-sharma-abhishek-nayar

रोहित शर्मा को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है. लेकिन वह उतने ही इमोशनल भी हैं. इस बात का अंदाजा उनके पूर्व साथी खिलाड़ी रहे अभिषेक नायर ने किया है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और यूएई के मैच से नायर ने ऐसी बात बताई जिसे सुनकर फैंस थोड़े हैरान रह गए. नायर ने बताया कि रोहित एक वक्त पर सूर्यवंशम फिल्म देख रोने लगते थे. नायर ने मैच से पहले शो में अजय जड़ेजा और गौरव कपूर के साथ बातचीत में इस बात का खुलासा किया.

एशिया कप में आज, बुधवार 17 सितंबर 2025 को पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले खूब ड्रामा हुआ. पाकिस्तानी टीम अपने होटल से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए रवाना ही नहीं हुई. भारत के खिलाफ मैच के दौरान जब दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया तो उसी बात से पाकिस्तानी टीम नाराज थी. टॉस के वक्त भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था.

पाकिस्तान का आरोप था कि मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से रोका था. इसके बाद पाकिस्तान लगातार पायक्राफ्ट को इस टूर्नामेंट से हटाने की मांग कर रहा था. इसके लिए उसने दो बार आईसीसी को चिट्ठी लिखकर इसकी मांग की हालांकि दोनों बार आईसीसी ने उसकी मांग ठुकरा दी. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दी. आखिर पाकिस्तान एक घंटा बाद मैदान पर पहुंचा और मैच शुरू हुआ.

इससे पहले दिनेश कार्तिक ने भी रोहित के बारे में इस बात का जिक्र किया था. साल 2021 में इस बात का जिक्र किया था. भारतीय टीम उस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर थी. तब कार्तिक ने रोहित का इंटरव्यू किया था. इस इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने खुलासा किया था कि रितिका सजदेह से शादी से पहले रोहित सूर्यवंशम फिल्म देखकर रोने लग जाते थे.

सूर्यवंशम अभिताभ बच्चन के डबल रोल वाली फिल्म थी. इसमें महानायक ने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई थी. एक वक्त था जब टीवी चैनल पर यह फिल्म खूब आती थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.