Romario Shepherd Alzarri Joseph Take West Indies To South Africa T20i Series Win West Indies Vs South Africa 3rd T20i
SA vs WI: शेफर्ड-जोसेफ ने वेस्टइंडीज को दिलाई रोमांचक जीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीती T20I सीरीज
West Indies vs South Africa 3rd T20I: मैच में 9 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाने और गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाने वाले अल्ज़ारी जोसेफ प्लेयर ऑफ द मैच जबकि तीन मैचों की सीरीज में एक शतक सहित 146 रन बनाने वाले जॉनसन चार्ल्स प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
West Indies vs South Africa 3rd T20I: 9वें नंबर के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 44) और तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ (40 रन पर 5 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया. जीत के बाद विंडीज की टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली.
मेजबान साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के द वांर्ड्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. मेहमान टीम के लिए नौवें नंबर के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने केवल 22 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अल्ज़ारी जोसेफ के साथ नौवें विकेट के लिए केवल 26 गेंदों पर 59 रन की अविजीत साझेदारी की.
उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर दो चौके और 4 छक्कों के सहारे 41 जबकि ब्रैंडन किंग ने 25 गेंदों पर 4 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 36 रन का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगिसानी एनगिडी, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टर्जे ने दो-दो जबकि एडन मारक्रम ने एक विकेट चटकाए.
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स और राइली रुसो ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी करके तूफानी शुरुआत दी. हालांकि इसके बाद से टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और वो लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही.
मेजबान टीम के लिए रीज़ा हेंड्रिक्स ने 44 गेंदों पर 11 चौके और दे छक्के लगाए तथा 84 रनों की शानदारी पारी खेली. राइली रुसो ने भी 21 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों के दम पर 42 रन का योगदान दिया. कप्तान एडन मारक्रम ने 18 गेंदो पर नाबाद 35 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 213 रन ही बना सकी.
वेस्टइंडीज की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. जेसन होल्डर को भी एक सफलता मिली. मैच में 9 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाने और गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाने वाले अल्ज़ारी जोसेफ प्लेयर ऑफ द मैच जबकि तीन मैचों की सीरीज में एक शतक सहित 146 रन बनाने वाले जॉनसन चार्ल्स प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.