Ross Taylor Comes Out Of Retirement Will Now Play Of Samoa In T20 World Cup 2026 Qualifiers
संन्यास से लौटे न्यूजीलैंड के स्टार रॉस टेलर, अब इस अनजान देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट
Ross Taylor News: न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीन साल से अधिक वक्त गुजरने के बाद रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला किया है. वह टी20 वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में समोआ के लिए खेंलेगे. टेलर ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी.
Ross Taylor Comes Out of Retirement:रॉसटेलर, 41 साल के न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान. टेलर ने एक बड़ा फैसला लिया है. टेलर ने रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला किया है. वह समोआ के लिए (Ross Taylor Will Play for Samoa) खेलेंगे. समोआ प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया और मैक्सिको के बीच स्थित है. इस देश के लिए वह एशिया-ईस्ट एशिया-पैसेफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वॉलिफायर्स (T20 World Cup qualifiers) में खेलते हुए नजर आएंगे. इस देश ने शुक्रवार को केलेबजसमत (Caleb Jasmat) की कप्तानी में अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.
टेलर ने इंस्टाग्रामहैंडल पर लिखा, ‘अब यह आधिकारिक है. मैं घोषणा करता हूं मैं नीली जर्सी में नजर आऊंगा और क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा. यह उस खेल में वापसी से ज्यादा है जिसे मैं प्यार करता हूं. अपनी विरासत, सभ्यता, गांव और परिवार का प्रतिनिधित्व करना बहुत सम्मान की बात है.‘
अपनी मां के वतन के लिए खेलेंगे टेलर
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं खेल को कुछ वापस करने की मिले अवसर को पाकर बहुत खुश हूं. टीम के साथ जुड़कर मैदान पर और मैदान के बाहर अपने अनुभव साझा करके मुझे बहुत खुशी है.‘
टेलर की मां इस देश की रहने वाली थीं. और अपनी मां की इसी विरासत के चलते उनके पास समोआ का पासपोर्ट है. पर वह सीधा ही समोआ के लिए खेलने के पात्र नहीं बन गए. न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने आखिरी मैच अप्रैल 2022 में खेला था और तीन साल का कूलिंग ऑफ पीरियड गुजर जाने के बाद ही वह समोआ के लिए खेल पा रहे हैं.
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट और 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. साल 2006 से 2022 के बीच उन्होंने न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया. टेस्ट में उन्होंने 7683, वनडे में 8607 और टी20 इंटरनेशनल में 1909 रन बनाए. वह न्यूजीलैंड के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल रहे.
टेलर के अलावा समोआ की टीम में 32 साल के पूर्व खिलाड़ी शॉनसोलिया भी शामिल हैं. उन्हें भी न्यूजीलैंड में खेलने का अनुभव है. उन्होंने ऑकलैंड के लिए क्रिकेट खेला है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला. उनका नाम भी इस टीम में है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.