RCBW vs MIW WPL 2023: जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया

Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women: मुंबई की लगातार दो हार के बाद यह पहली जीत है। टीम अब फिर से 12 अंकों के साथ तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

Published date india.com Updated: March 21, 2023 8:08 PM IST
RCBW vs MIW WPL 2023: जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया
Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women

RCBW vs MIW WPL 2023: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है. मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 4 विकेट से शिकस्त दे दी। मुंबई की लगातार दो हार के बाद यह पहली जीत है. टीम अब फिर से 12 अंकों के साथ तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 125 रन का स्कोर बनाया और मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन का योगदान दिया. आसीबी की यह आठ मैचों में छठी हार थी. टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

केर ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद बल्ले से 27 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी में चार चौके जड़े. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पूजा वस्त्राकर (19) के साथ 47 रन की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला.

लक्ष्य का पीछा करते हुए हीली मैथ्यूज (17 गेंद में 24 रन) और यास्तिका भाटिया (26 गेंद में 30 रन) ने 53 रन की साझेदारी कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन आठ गेंद के अंदर दोनों के पवेलियन लौटने के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट स्किवर ब्रंट ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके.

इसके बाद पूजा और केर ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. कनिका आहूजा ने हालांकि 16वें ओवर में पूजा और इसाबेल वोंग (शून्य) को लगातार गेंदों पर चलता किया.

इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का कप्तान हरमनप्रीत कौर का फैसला सही साबित कर दिखाया. मैथ्यूज और सैका इशाक ने भी किफायती गेंदबाजी की. केर और इशाक के 13 विकेट हो गए हैं और लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वे सोफी एक्सेलेटन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लगातार पांच मैच हारकर आरसीबी शीर्ष तीन टीमों की दौड़ में पीछे रह गई जो दो मैचों का नॉकआउट दौर खेलेंगी.

मुंबई ने चौथी गेंद पर ही कामयाबी हासिल की जब सोफी डेवाइन (0) और स्मृति मंधाना आपसी गलतफहमी का शिकार हो गई जिससे डेवाइन रन आउट हो गई. मंधाना ने 25 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये । वह केर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुई.

एलिसे पेरी (28 गेंद में 29 रन) ने जमने में समय लिया और दसवें ओवर में इशाक को लगातार दो चौके जड़कर हाथ खोले. आरसीबी का स्कोर दस ओवर क बाद दो विकेट पर 56 रन था. हीथर नाइट ने 11वें ओवर में 12 रन बनाए. केर ने उन्हें लांग आउट पर लपकवाया. नाइट ने पेरी के साथ 26 रन की साझेदारी की.

केर ने कनिका आहूजा (12) को पवेलियन भेजा जिनकी स्टम्पिंग यस्तिका भाटिया ने की. नेट स्किवेर ब्रंट ने पेरी और श्रेयांका पाटिल (चार) को आउट किया. रिचा घोष ने 13 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए. आखिरी दो विकेट वोंग ने लिए.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.