live

RCB vs UPW WPL 2023 Highlights: आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिल ही गई पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया

Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz 13th Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 19.3 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर दो ओवर बाकी रहते ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: March 15, 2023 11:49 PM IST
RCB vs UPW Highlights: आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिल ही गई पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया

Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz 13th Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरकार उसकी पहली जीत मिल गई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में जीत का अपना खाता खोल लिया.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 19.3 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर दो ओवर बाकी रहते ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. RCB के लिए कनिका आहूजा ने 30 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली.

उनके अलावा रिचा घोष ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 31 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, हीथर नाइट ने 24 और सोफी डिवाइन ने 14 रन बनाए. कनिका आहूजा और रिचा घोष ने पांचवें विकेट के लिए 46 गेंदों पर 60 रनों का साझेदारी की.

मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस पहले सीजन में लगातार पांच हार के बाद यह पहली जीत है. टीम के खाते में अब दो अंक हो गए हैं और वो तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. यूपी को पांच मैचों में तीसरी हार का सामन करना पड़ा है. टीम चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

Live Updates

  • Mar 15, 2023 10:50 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: आखिरकार बैंगलोर को मिल ही गई पहली जीत. लगातार पांच हार के बाद बैंगलोर ने दर्ज की पहली जीत

  • Mar 15, 2023 10:50 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: 18में ओवर में आए 12 रन, बैंगलोर ने यूपी को 5 विकेट से हराया

  • Mar 15, 2023 10:47 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: बैंगलोर का एक और विकेट गिरा, कनिका 46 रन की शानदार पारी खेलकर आउट

  • Mar 15, 2023 10:29 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: कनिका 23 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 और रिचा घोष 8 रन बनाकर नाबाद है.

  • Mar 15, 2023 10:28 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: कनिका की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 101 रन है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब मैच जीतने के लिए 42 गेंदों पर 35 रनों की दरकार है.

  • Mar 15, 2023 10:25 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: कनिका की तूफानी बल्लेबाजी, बैंगलोर 100 के करीब

  • Mar 15, 2023 10:07 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: बैंगलोर का एक और विकेट गिरा, दीप्ति ने यूपी को दिलाई चौथी सफलता

  • Mar 15, 2023 9:57 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: बैंगलोर ने 43 के स्कोर पर गंवाया तीसरा विकेट, एलिस पैरी 10 रन पर आउट

  • Mar 15, 2023 9:35 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: मंधाना पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड, 14 के स्कोर पर बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा

  • Mar 15, 2023 9:33 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: सोफी डिवाइन पांच गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गईं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.