live

RCB vs UPW WPL 2023 Highlights: एलिसा हीली ने खेली 96 रन की मैच विनिंग पारी, यूपी ने बैंगलोर को 10 विकेट से रौंदा

Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी. यूपी वॉरियर्स ने इस लक्ष्य को 13 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: March 10, 2023 10:33 PM IST
RCB vs UPW WPL 2023 Highlights: एलिसा हीली ने खेली 96 रन की मैच विनिंग पारी, यूपी ने बैंगलोर को 10 विकेट से रौंदा
RCB vs UPW WPL 2023 LIVE

Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz 8th Match: यूपी वॉरियर्स ने कप्तान एलिसा हीली की रिकॉर्ड मैच विनिंग पारी के दम पर महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के आठवें मुकाबले में आज यानी के शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs UPW WPL 2023) को पूरे 10 विकेट से धूल चटा दी.

हीली ने 47 गेंदों पर ही 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 96 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली. देविका वैद्य ने 31 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 36 रन की नाबाद पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी. यूपी वॉरियर्स ने इस लक्ष्य को 13 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया.

बैंगलोर की टीम की यह लगातार चौथी हार है. टीम को अभी भी इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है. यूपी वॉरियर्स को तीन मैचों में दूसरी जीत मिली है. टीम चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं.

Live Updates

  • Mar 10, 2023 10:28 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी. यूपी वॉरियर्स ने इस लक्ष्य को 13 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया.

  • Mar 10, 2023 10:20 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: एलिसा हीली ने 47 गेंदों पर ही 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 96 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली. देविका वैद्य ने 31 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 36 रन की नाबाद पारी खेली.

  • Mar 10, 2023 10:18 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: एलिसा हीली ने खेली 92 रन की मैच विनिंग पारी, यूपी ने बैंगलोर को 10 विकेट से रौंदा

  • Mar 10, 2023 10:02 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: एलिसा हीली ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 10 ओवर के अंदर ही यूपी वॉरियर्स ने 100 के आंकड़े को पार कर लिया है. हीली 68 और देविका वैद्य 28 रन पर नाबाद हैं.

  • Mar 10, 2023 10:00 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: एलिसा हीली की शानदार फिफ्टी, यूपी वॉरियर्स 100 के पार

  • Mar 10, 2023 9:52 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: देविका वैद्य और कप्तान एलिसा हीली पहले विकेट के लिए अब तक 75 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुकी हैं. 8 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 79/0 है. अलिसा हीली (49*), देविका वैद्य (25*)

  • Mar 10, 2023 9:36 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: यूपी वॉरियर्स की शानदार शुरुआत, 5 ओवर बाद स्कोर 41/0

  • Mar 10, 2023 9:18 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. देविका वैद्य और कप्तान एलिसा हीली की जोड़ी क्रीज पर उतरी हैं.

  • Mar 10, 2023 9:16 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी शुरू, 139 रन का मिला है लक्ष्य

  • Mar 10, 2023 9:03 PM IST

    LIVE RCB vs UPW WPL 2023: एलिसा पैरी के अलावा सोफी डिवाइन ने 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 36 और श्रेयांका पाटिल ने 15 तथा एरिन बन्रर्स ने 12 रन का योगदान दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.