Rr Vs Kkr Ipl 2024 Live Score Updates Rajasthan Royals Vs Kolkata Knight Riders 70th Match Live Cricket Score At Barsapara Cricket Stadium Guwahati In Hindi
RR vs KKR, IPL 2024: बारिश के कारण राजस्थान vs कोलकाता का मैच रद्द, राजस्थान को हो गया घाटा
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders 70th Match: राजस्थान vs कोलकाता के बीच रद्द होने के बाद राजस्थान को अंकतालिका में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और अब उसका सामना एलिमिनेटर में बेंगलुरु से होगा.
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders 70th Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का अंतिम लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में काफी देरी से टॉस हुआ और कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लेकिर टॉस के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई और फिर मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया.
एक अंक मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के बाद 16 अंकों के साथ आईपीएल 2024 में अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया. इसके बाद राजस्थान को अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा. 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.
वहीं, कोलकाता की टीम ने 14 मैचों में नौ जीत, चार हार और एक टाई के बाद 19 अंक लेकर नंबर-1 पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया. कोलकाता की टीम अब 21 मई को क्वालीफ़ायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी जबकि हारने वाली टीम को फाइनल खेलने का एक और मौका मिलेगा. क्वालीफ़ायर-1 में हारने वाली टीम का सामना क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा.
क्वालीफायर-2 का मुकाबला 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर 26 मई को फाइनल भी होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.