Ruturaj Gaikwad Becomes The First Csk Captain In Ipl History To Score A Century
IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया महारिकॉर्ड, CSK के लिए शतक बनाने वाले पहले कप्तान बने
Ruturaj Gaikwad: गायकवाड़ ने 56 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने 60 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की बदौलत 108 रनों की नाबाद खेली.
चेन्नई: सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है. गायकवाड़ आईपीएल में शतक बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अब तक के पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
गायकवाड़ ने 56 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने 60 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की बदौलत 108 रनों की नाबाद खेली. टी20 क्रिकेट में गायकवाड़ का यह छठा शतक है. गायकवाड़ अब आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वाधिक शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम ने अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में केवल चार रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट खो दिया. लेकिन इसके बाद गायकवाड़ ने डिरेल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45, रविंद्र जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 और फिर दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी करके टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान के शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर तीन चौके और सात शानदार छक्कों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली.
इससे पहले, लखनऊ ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लखनऊ ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ. सीएसके ने रचिन रवींद्र की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.