3 साल के बाद श्रेयस अय्यर ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, सूर्या का बल्ला नही कर सका कमाल

मुंबई और महाराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय टीम से बाहर चल रहे अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली है. वही ऋतुराज गायकवाड़ भी अपनी टीम के तरफ से 80 रन बनाकर खेल रहे है.

Published date india.com Published: October 19, 2024 7:08 PM IST
3 साल के बाद श्रेयस अय्यर ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, सूर्या का बल्ला नही कर सका कमाल

रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 80 रन बनाकर शनिवार को यहां महाराष्ट्र को वापसी का दिलाने का शानदार प्रयास किया लेकिन उनकी टीम मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में अब भी 173 रन से पीछे है. महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 142 रन बनाये. स्टंप उखड़ने के समय गायकवाड़ के साथ सचिन धास 59 रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले गत विजेता मुंबई ने पहली पारी में 441 रन बनाकर 315 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी. उसने महाराष्ट्र को पहली पारी में केवल 126 रन पर आउट कर दिया था.

मुंबई ने सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 220 रन से आगे बढ़ाई। उसकी तरफ से 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 176 रन की बड़ी पारी खेली। यह उनका केवल तीसरा प्रथम श्रेणी मैच है.जहां भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को सात रन पर आउट होने से निराशा का सामना करना पड़ा. वहीं अय्यर ने 190 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 142 रन बनाए.

दिल्ली में खेले जा रहे ग्रुप ए के एक अन्य में से बड़ौदा ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 477 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी. इसके जवाब में सेना की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 74 रन बनाए थे और इस तरह से उसकी टीम बड़ौदा से 403 रन पीछे है.

बड़ौदा की तरफ से शिवालिक शर्मा ने 178 और विष्णु सोलंकी में 125 रन बनाए. कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 117 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन की तेज पारी खेली. जबकि अतीत शेठ ने 50 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए.

शिलांग में खेले जा रहे एक अन्य मैच में त्रिपुरा ने मेघालय के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद जोरदार वापसी करते हुए दूसरे दिन स्टंप्स तक छह विकेट पर 346 रन बना लिए हैं.उसकी तरफ से श्रीदाम पॉल ने 178 गेंदों में 20 चौकों और दो छक्कों की मदद से 146 रन बनाए. जबकि कप्तान मनदीप सिंह (59), एस शरथ (नाबाद 54) और मुरा सिंह (नाबाद 53) ने दूसरे छोर से अच्छा योगदान दिया.

कटक में चल रहे मैच में ओडिशा ने जम्मू कश्मीर के 270 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 198 रन बना लिए हैं. उसके अनुभवी बल्लेबाज गोविंदा पोद्दार 87 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.