SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 284 रन से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

SA vs WI 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 टेस्टों में से 22 जीत लिए हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में वह तीसरे स्थान पर है.

Published date india.com Published: March 11, 2023 8:46 PM IST
SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 284 रन से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
SA vs WI 2nd Test

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट में शनिवार को 284 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 टेस्टों में से 22 जीत लिए हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में वह तीसरे स्थान पर है.

मेजबान टीम की दूसरी पारी 321 रन पर सिमटी और उसने विंडीज को 391 रन का लक्ष्य दिया. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का दूसरी पारी में पतन हो गया और पहले सत्र की समाप्ति तक उसने 34 रन पर छह विकेट गंवा दिए. लेकिन जोशुआ डा सिल्वा (34),जैसन होल्डर (19) और अलजारी जोसफ (18) ने कुछ संघर्ष किया जिससे टीम 106 रन तक पहुंच सकी और 284 रन से हार गयी.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएत्जी (3-37), साइमन हार्मर (3-45), कैगिसो रबादा (2-19) और केशव महाराज (2-4) ने विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा को प्लेयर ऑफ द मैच और एडन मारक्रम को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.