
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023 )में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और टीम अपने पांचों मैच लगातार हार चुकी है. टीम अब भारी दबाव में है कि वह अपने शेष तीन मैच जीते और अन्य मैचों के परिणाम अनुकूल होने की उम्मीद करे ताकि उसके प्लेऑफ में जाने का रास्ता बन सके. आरसीबी की ओपनर और कप्तान स्मृति मंधाना पांच पारियों में मात्र 88 रन बना पाई हैं.
मंधाना की फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम का मानना है कि उनकी एक बड़ी पारी आरसीबी के लिए चीजें बदल सकती है. करीम ने कहा, “एक कप्तान के तौर पर आप चीजों को बदलने की कोशिश करेंगे. मुझे विश्वास है कि ऐसे बड़े खिलाड़ी , जिनकी प्रतिष्ठा उनके प्रदर्शन के साथ जुडी रहती है, और भारत में यह पहली बार है कि कि वह एक फ्रेंचाइजी के लिए खेल रही हैं.”
करीम ने IANS के एक सवाल के जवाब में कहा, ” इससे दबाव आता है, इसकी अपनी जिम्मेदारियां हैं और जब आप अपनी बल्लेबाजी से परफॉर्म करने में असफल रहते हैं तो इसका असर पूरी टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है. स्मृति इस बात को समझने के लिए अनुभवी हैं और उनकी एक बड़ी पारी आरसीबी के लिए चीजें बदल देगी.”
स्मृति डब्लूपीएल में अब तक स्पिनरों के खिलाफ चार बार आउट हुई हैं. करीम ने कहा कि स्मृति को खुद को समय देने की जरूरत है कि वह स्पिनरों पर कैसे आउट हो रही हैं और कैसे वह रन बनाने की स्वाभाविक प्रक्रिया में लौट सकती हैं.
पूर्व विकेटकीपर ने आगे कहा, “आजकल यह बहुत खुला खेल हो गया है. प्रदर्शन विश्लेषक और कोच विपक्षी टीम की ताकत और कमजोरी ढूंढने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. सभी फ्रेंचाइजी यही करती हैं खास तौर पर स्मृति मंधाना के खिलाफ क्योंकि वह आरसीबी की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं.”
उन्होंने कहा, ” उन्हें विकेट पर समय गुजारना होगा और समझना होगा कि किस तरह गेंदबाज उन्हें आउट कर रही हैं. यदि आप विपक्षी की सोचने की प्रक्रिया पर काबू पा लेते हैं तो आप रन बना सकते हैं. ”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.