EnglishHindi

Sachin Tendulkar ने शेन बॉन्ड और मिल्स को मारा डिविलियर्स वाला शॉट, रॉस टेलर तो हक्के-बक्के रह गए ।देखिए वीडियो

सचिन तेंदुलकर गेंदबाजों की पिटाई कर छाए रहे. उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाए जिसमें 4 बेहतरीन चौके शामिल रहे. उन्होंने बैकफुट पंच, पुल शॉट, स्वीप शॉट और लैप शॉट लगाए.

Written by: Nandan Singh
Updated: September 20, 2022, 5:03 PM IST

इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन खेला जा रहा है. फैन्स को एक बार फिर अपने पुराने हीरो जैसे सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह,रैना और पठान जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखे को मौका मिल रहा है. इस सीरीज में बीते सोमवार को इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच खेला जा रहा था. लेकिन बारिश की वजह से यह मैच रद्द करना पड़ा. इस मैच में सिर्फ छह ओवर का ही खेल हो सका. लेकिन इन 6 ओवरों में सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने ऐसे-ऐसे शॉट लगाए जिसे देख न्यूजीलैंड लीजेंड्स के कप्तान रॉस टेलर भी उनके मुरीद हो गए.

सचिन की आकर्षक बल्लेबाजी

इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का यह मैच भले ही पूरा नहीं हो सका. लेकिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर गेंदबाजों की पिटाई कर छाए रहे. उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाए. इसमें 4 बेहतरीन चौके शामिल रहे. सचिन के साथ इस दौरान क्रीज पर सुरेश रैना मौजूद थे. इंडिया लीजेंड्स का पहला विकेट नमन ओझा के रूप में गिर चुका था. सचिन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान शेन बॉन्ड और काइल मिल्स जैसे गेंदबाजों की पिटाई की.

यहां देखिए सचिन ने कैसे की गेंदबाजों की पिटाई:

9 साल बाद भी नहीं कोई तोड़

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को संन्यास लिए 9 साल हो चुके हैं. लेकिन बल्लेबाजी को लेकर उनकी भूख पहले जैसी ही नजर आ रही है. आज के कुछ बल्लेबाज भी जहां पुल और हुक शॉट खेलने से डरते वहीं सचिन तेंदुलकर 49 साल की उम्र में भी आकर्षक पुल शॉट खेलते नजर आए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में बैकफुट पंच, पुल शॉट, स्वीप शॉट और लैप शॉ लगाए.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.