VIDEO: सचिन तेंदुलकर का दिव्यांग फैन, दोनों हाथ नहीं फिर भी खेलता है प्रोफेशनल क्रिकेट, पैर से फेंकता है बॉल

जम्मू कश्मीर के आमिर हुसैन लोन ने एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे.लेकिन क्रिकेट खेलने के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ. वह आज भी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हैं.

Published date india.com Updated: January 12, 2024 8:48 AM IST
Aamir lone
जम्मू कश्मीर के आमिर लोन, दिव्यांग क्रिकेटर- तस्वीर- @ANI

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाले आमिर हुसैन लोन दिव्यांग हैं. एक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे, तब वह सिर्फ 8 साल के थे. लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून तब भी कम नहीं हुआ. इस खिलाड़ी ने अपने दोनों हाथ खो दिए तो बैटिंग के लिए उसने एक नई तरकीब ढूंढ ली.

वह बल्ले को अपनी गर्दन और कंधों के बीच में फंसाकर बैटिंग का अभ्यास करने लगे. बैट को इस ढंग से होल्ड करने के बावजूद वह अपने बढ़िया फुटवर्क की मदद से ड्राइव शॉट खेलते हैं. लोन बॉलिंग भी करते हैं और बॉलिंग के लिए वह अपने दाएं पैर में बॉल फंसकर अपनी टांग को घुमाकर पिच पर बॉल फेंकते हैं. आमिर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के फैन हैं और वह सचिन तेंदुलकर के नाम की जर्सी पहनकर मैच प्रैक्टिस कर रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है. जहां वह नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं. यहां आमिर हुसैन लोन ने अपने आइडियल सचिन तेंदुलकर के नाम की क्रिकेट ड्रेस पहने हुए क्रिकेट खेल रहे हैं.

बता दें अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में स्थित वाघामा गांव के रहने वाले आमिर लोन 34 साल के हैं और 2013 से पैरा-प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. तब उनके टीचर ने उन्हें इस अंदाज में क्रिकेट खेलते देखा तो वह उनसे बहुत प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने आमिर को पैरा-क्रिकेट टीम से जोड़ दिया.

आज आमिर लोन जम्मू-कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. आमिर के पिता एक मिल चलाते हैं और इस मिल में हुए एक हादसे में आमिर ने अपने दोनों हाथ खो दिए थे. तह वह सिर्फ 8 साल के ही थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.