8 लाख रुपये में बिक रही IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट! महामुकाबला देखने जाएंगे सचिन तेंदुलकर

IND vs PAK T20 WC 2024: सचिन तेंदुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 विश्व कप के मुकाबले को देखने के लिए पहुंच सकते हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: May 28, 2024, 11:48 PM IST

नई दिल्ली: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है. भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में इस टूर्नामेंट के नौवें एडिशन के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है. टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें भाग रही हैं. टीम इंडिया दूसरी बार इस खिताब को जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय फैंस के लिए एक गुड न्यूज है.

अपने जमाने के महान क्रिकेटर रह चुके सचिन तेंदुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 विश्व कप के मुकाबले को देखने के लिए पहुंच सकते हैं. टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने 1992 से 2011 के बीच में 50 ओवरों के छह विश्व कप खेले हैं. वह 2015 वनडे विश्व कप में आईसीसी के ब्रांड दूत भी रह चुके हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच देखने न्यूयॉर्क जाएंगे सचिन तेंदुलकर!

आईसीसी के करीबी सू्त्रों ने बताया कि उसके प्रमुख प्रायोजकों में से एक ब्रांड से जुड़े तेंदुलकर न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट काउंटी मैदान पर यह मैच देखने जा सकते हैं. एक सूत्र ने बताया, ” सब कुछ ठीक रहा तो सचिन न्यूयॉर्क में यह मैच देखेंगे और भारतीय टीम की हौसलाअफजाई भी करेंगे. यह नहीं पता है कि वह मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलेंगे या नहीं लेकिन दर्शक दीर्घा में उनकी मौजूदगी ही रोहित शर्मा की टीम का मनोबल बढाने के लिए काफी होगी.”

9 जून को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में भारत को अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. टीम इंडिया इसके बाद नौ जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान से लोहा लेगी. अपने मुख्य मुकाबलों से पहले भारतीय टीम को एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलना है.

भारत vs पाकिस्तान मैच के 1 टिकट की कीमत 8 लाख रुपये

क्रिकेट इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. दोनों टीमें पिछले एक दशक से केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं. आगामी टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इस महामुकाबले का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. लेकिन मैच के टिकटों की कीमत सुनकर शायद आपको कहीं चक्कर ना आ जाए.

आखिर क्यों रोहित शर्मा की पत्नी के पीछे पड़ गए फैंस? ट्रोलिंग होने के बाद रितिका को डिलीट करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी

जी, हां- भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के मैच की टिकट की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच चुकी है. आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की एक टिकट की कीमत करीब 300 डॉलर है यानी के सबसे सस्ता टिकट करीब 25 हजार रुपये का है. लेकिन इससे ऊपर का टिकट 10 हजार डॉलर का बताया जा रहा है.

भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 8 लाख रुपये तक की है. यह टिकट डायमंड क्लब का टिकट है. लेकिन इससे भी ऊपर का जो टिकट है, वो लाखों रुपये की बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीटगीक की साइट पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट की कीमत करीब 8 लाख रुपये तक की है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.