इशान किशन के शतक से 'क्रिकेट का भगवान' भी हु्आ खुश, ट्वीट कर कही दिल जीत लेने वाली बात

Sachin Tendulkar on Ishan Kishan: वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अब इशान के शतक पर अपना रिएक्शन दिया है.

Published date india.com Updated: December 10, 2022 8:41 PM IST
इशान किशन के शतक से 'क्रिकेट का भगवान' भी हु्आ खुश, ट्वीट कर कही दिल जीत लेने वाली बात
इशान किशन ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक

Sachin Tendulkar on Ishan Kishan: मीरपुर में पहले दोनों वनडे हारने के बाद टीम इंडिया ने चटगांव में बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. चोटिल रोहित शर्मा की जगह तीसरे वनडे में ओपनिंग करने आए इशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक कर नया इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

इशान किशन ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा और फिर 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली. वनडे में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे तेज दोहरा शतक है. किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अब इशान के शतक पर अपना रिएक्शन दिया है.

‘क्रिकेट का भगवान’ के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” एक शानदार पारी! आज आपने जो पारी खेली है, वह दोगुनी सराहना की भी हकदार है ईशान किशन! विराट कोहली की भी शानदार पारी. बहुत बधाई!”

इशान ने 23 चौकों और 9 छक्कों की मदद से वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया. 158.73 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे किशन ने 35वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर करियर का पहला दोहरा शतक बनाया.इशान ने 131 बॉल पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की शानदार पारी खेली. इससे पहले वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन का था. लेकिन अब वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के 9वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इशान से पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाज ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में 200 रन पूरे किए थे. गेल ने उस मुकाबले में 215 रनों की पारी खेली थी.

भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 227 रनों से मैच जीत लिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.