सचिन तेंदुलकर की टीम ने कर दिया साफ, क्या बनने जा रहे हैं BCCI अध्यक्ष?

इससे पहले सचिन तेंदुलकर के दोस्त और टीम इंडिया में उनके जोड़ीदार सौरव गांगुली भी इस पर सेवा दे चुके हैं. अब चर्चाएं मास्टर ब्लास्टर के नाम की हुईं तो उनकी ओर रिएक्शन भी आ गया.

Published date india.com Published: September 11, 2025 9:02 PM IST
Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर @ICCx

Sachin Tendulkar on BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद अब नया अध्यक्ष तलाश रहा है. रोजर बिन्नी जुलाई में 70 साल के हो गए थे और उन्हें BCCI के संविधान के मुताबिक इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि बोर्ड में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग किसी प्रशासनिक पद पर नहीं रह सकते. ऐसे में आगामी 28 सितंबर को होने वाली बोर्ड अपनी सालाना आम बैठक (BCCI AGM) में नए अध्यक्ष को चुनने की दिशा में कोई फैसला ले लेगा. इस बीच मीडिया में ऐसी खबरें आने लगीं कि दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बोर्ड के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.

कई फैन्स को इन अटकलों पर इसलिए भी भरोसा होने लगा क्योंकि रोजर बिन्नी से पहले इस पद पर सचिन के दोस्त और वनडे क्रिकेट में उनके ओपनिंग साझीदार रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. लेकिन इस बारे में सचिन तेंदुलकर की टीम ने साफ कर दिया कि ये सभी अटकलें झूठी हैं और मास्टर ब्लास्टर का इस पद पर आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है.

सचिन तेंदुलकर की टीम को ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया, ‘हमारी जानकारी में आया है कि सचिन तेंदुलकर को लेकर कुछ रिपोर्ट्स और अफवाहें चल रही हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष पद के लिए नामित किया जा रहा है यह उन पर विचार किया जा रहा है. हम साफतौर पर यह कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे निराधार अटकलों पर भरोसा न करें.’

बता दें दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड 28 सितंबर को अपनी सालाना आम बैठक (AGM) में इस पद के लिए चुनाव कराने वाला है. 52 वर्षीय तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 12 साल हो चुके हैं और वह अभी भी क्रिकेट फैन्स के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, जितना अपने खेल के दिनों में हुआ करते थे. जब सौरव गांगुली BCCI अध्यक्ष बने थे, तब भी तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में मजाक-मजाक में कहा था कि इस पद पर वही विराजमन हो सकते थे. मैं कभी नहीं होऊंगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.