तेज गेंदबाज बनना चाहते थे सचिन तेंदुलकर, हो गए रिजेक्ट, जानिए किसकी सलाह पर थामा था बल्ला

सचिन तेंदुलकर एमआरएफ पेस फाउंडेशन में तेज गेंदबाज बनने की ट्रेनिंग लेने गए थे. डेनिस लिली ने उनसे कहा कि गेंदबाजी को भूल जाओ.

Written by: Shivendra Rai Edited by: Shivendra Rai
Published: November 16, 2024, 8:53 PM IST

दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए खौफ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) कभी खुद तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. ये खुलासा लिटिल मास्टर ने खुद किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डेनिस लिली (Dennis Lillee) के 68वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया कि यह लिली ही थे जिन्होंने उन्हें गेंदबाजी छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था.

सचिन ने डेनिस लिली के जन्मदिन की बधाई देते हुए ये रोचक कहानी बताई. तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट करियर का समापन इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और शतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया. वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. वनडे में पहला दोहरा शतक सचिन ने ही लगाया था. इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर ने अपने लंबे करियर में 100 इंटरनेशनल शतक लगाए। ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं.

सचिन को सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के बाद सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. लेकिन ये सब हुआ एक रिजेक्शन की वजह से. सचिन ने 30 साल पहले एमआरएफ पेस फाउंडेशन में हुई एक घटना का जिक्र किया. तेंदुलकर ने कहा कि मैं 1987 में चेन्नई में डेनिस लिली से मिलने वाले दिन को कभी नहीं भूल सकता.

दरअसल सचिन तेंदुलकर एमआरएफ पेस फाउंडेशन में तेज गेंदबाज बनने की ट्रेनिंग लेने गए थे. तब डेनिस लिली फाउंडेशन के चीफ हुआ करते थे. पहली मुलाकात में ही तेंदुलकर ने अपने खेल जीवन का शायद सबसे महत्वपूर्ण सबक सीखा. डेनिस लिली ने उनसे कहा कि गेंदबाजी को भूल जाओ और सिर्फ बल्लेबाजी करो.

सचिन ने ये भी बताया कि वह भले ही गेंदबाज बनने का इरादा लेकर गए थे लेकिन मुंबई से चेन्नई के लिए ट्रेन पकड़ते समय उनके भाई ने कहा था कि अपनी बैटिंग किट भी लेकर जाओ. सचिन ने बताया कि भले ही वह तेज गेंदबाज नहीं बन पाए लेकिन वह इच्छा जारी रही और मैचों में गेंदबाजी करने के बजाय मैं नेट्स में 17 गज की दूरी से गेंदबाजी करके अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करता था, कभी-कभी नेट्स में डेनिस लिली बनने का नाटक भी करता था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.