BGT से पहले ऑस्ट्रेलिया में चमके साई सुदर्शन, ठोक डाला शतक

भारत A टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए साई सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शतक जमाकर टीम को फाइटिंग पॉजिशन में पहुंचा दिया है.

Published date india.com Published: November 2, 2024 12:11 PM IST
Sai Sudarshan
साई सुदर्शेन @Instagram

नई दिल्ली. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले युवा खिलाड़ियों का दल भारत A टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचा है. भारत A की टीम यहां ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दो अनाधिकृत टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही हैं. सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही और पूरी टीम 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. हालांकि भारत के युवा तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को यहां बड़ी बढ़त बनाने नहीं दी और मेजबान टीम को 195 रनों पर रोक दिया.

इससे बाद भारत A ने अपनी दूसरी पारी में साई सुदर्शन (103) और देवदत्त पडीक्कल (88) की बेहतरीन पारियों के दम पर 312 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय बल्लेबाजी में साई सुदर्शन का शतक खास रहा, जिन्होंने 200 बॉल की अपनी पारी में 9 चौकों की मदद से ये शतक जमाया. उनके अलावा पड्डीकल ने क्रीज पर बेहतरीन धैर्य दिखाते हुए 199 गेंदों का सामना कर 6 चौकों की मदद से 88 रन बनाए. उन्होंने पहली पारी में भी भारत की ओर से सर्वाधिक 36 रन बनाए थे.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने गए अभिमन्यु ईश्वरन और नीतिश रेड्डी अभी तक फ्लॉप रहे हैं. ईश्वरन (7 और 12) रन बनाए. उनके अलावा ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी (0 और 17) ही बना पाए, जबकि उन्होंने इस टेस्ट में अभी तक सिर्फ 1 ही विकेट अपने नाम किया है. गेंदबाजी में भारत की ओर से मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं. मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया A की पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले. दूसरी पारी में ये दोनों तेज गेंदबाज 1-1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

भारत की सीनियर टीम को इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है. इस बड़े दौरे के लिए भारत को बैकअप के तौर पर कुछ युवा खिलाड़ियों की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में युवा खिलाड़ी कंगारुओं के घर पर रन बनाकर अपना दावा मजबूती से पेश करना चाहेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.