Sai Sudharsan And Shubman Gill 210 Runs Partnership Is The Highest For Gujarat Titans In Ipl
GT vs CSK: साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Sai Sudharsan and Shubman Gill 210 runs partnership: शुभमन गिल और साई सुदर्शन-दोनों ने 50-50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. गिल का आईपीएल में यह चौथा और सुदर्शन का यह पहला शतक है.
अहमदाबाद: कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) की जोड़ी ने आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस के लिए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. शुभमन ने अपना चौथा और सुदर्शन ने अपना पहला शतक ठोका. सुदर्शन और शुभमन के बीच पहले विकेट के लिए हुई 210 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 के 59वें मैच में शुक्रवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर बना दिया.
आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन सुदर्शन-शुभमन की जोड़ी ने चेन्नई के गेंदबाजों की बत्ती गुल कर दी. गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी साझेदारी है. आईपीएल 2024 में किसी भी टीम का किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है. आईपीएल के इतिहास में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है.
गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी करते ही आईपीएल में गुजरात के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली. इससे पहले, गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने ही साल SRH के खिलाफ 147 रनों की साझेदारी की थी. गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.
IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने सुदर्शन
शुभमन गिल और साई सुदर्शन-दोनों ने 50-50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. गिल का आईपीएल में उनका यह चौथा शतक है और चारों गुजरात के लिए खेलते हुए आया है. सुदर्शन का यह पहला शतक है. सुदर्शन 17.2 ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार बने. साई ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के लगाए. सुदर्शन अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 25 पारियों में यह आकंड़ा हासिल किया है. गिल 17.6 ओवर में 55 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए.
Add India.com as a Preferred Source
आईपीएल में यह केवल तीसरी बार ही हुआ है जब किसी मैच की एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक ठोका है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ किया था.
यह मैच गुजरात के लिए करो या मरो जैसा है. टीम अभी 11 मैचों में चार जीत के बाद आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. शुभमन गिल की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यहां से अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. एक हार भी टीम को नॉकआउट की दौड़ से बाहर कर देगी. वहीं, मौजूदा चैंपियन चेन्नई फिलहाल तालिका में चौथे स्थान पर है और यह जीत उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचने और प्लेऑफ के करीब पहुंचने में मदद कर सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.