Sai Sudharsan Creates History Became The First Indian Batsman To Score More Than 50 Runs Five Times In A Row On The Same Ipl Ground During Gt Vs Rr Match
IPL के इस युवा क्रिकेटर ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ बना पहला इंडियन बैट्समैन, मैदान में मचाई खलबली
Sai Sudharsan creates history: साई सुदर्शन एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 82 रनों की पारी खेली. सुदर्शन ने अपनी पारी के दौरान 53 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए.
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 23वां मैच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जा रहा है. गुजरात इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 217 का स्कोर बनाया है. गुजरात को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का अहम योगदान रहा.
गुजरात की पारी के दौरान जहां एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे तो वहीं दूसरी तरफ साई सुदर्शन एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 82 रनों की पारी खेली. सुदर्शन ने अपनी पारी के दौरान 53 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए.
अपनी इस पारी के दम पर साई सुदर्शन ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया. उन्होंने साथ ही रिकॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी. सुदर्शन ने आईपीएल टूर्नामेंट में वो कर दिखाया है जो अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका.
सुदर्शन ने अहमदाबाद में लगातार 5 अर्धशतक जड़े
इस बीच, अगर रिकॉर्ड की बात करें तो साई सुदर्शन आईपीएल में एक ही मैदान पर लगातार पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. साई सुदर्शन ने साल 2024 में अहमदाबाद के इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दो बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली थी.
इसके बाद इस साल भी उन्होंने इसी मैदान पर लगातार तीन बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है. इससे पहले कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका था. वहीं, एबी डिविलियर्स ने भी 2018 से 2019 तक आरसीबी के लिए खेलते हुए यही कारनामा किया था.
साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी
साई सुदर्शन ने इस साल अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 63 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि आरसीबी के खिलाफ वे 49 रन पर आउट हो गए थे, यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था.
इसके बाद हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वे सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे। लेकिन जैसे ही वे दोबारा अहमदाबाद लौटे, उनके बल्ले से रन निकलने लगे. इससे पता चलता है कि साई को अपना घरेलू मैदान काफी पसंद है. वे यहां खूब रन बना रहे हैं.
साई सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
साई सुदर्शन अब आईपीएल में पहली 30 पारियों के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. सुदर्शन ने इस दौरान क्रिस गेल, केन विलियमसन और मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
IPL में 30 पारियों के बाद साई सुदर्शन के 1307 रन हैं. वहीं, आईपीएल में पहली 30 पारियों के बाद सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने 1338 रन बनाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.