आजाद-कश्मीर कॉमेंट पर अब क्या बोलीं सना मीर, सोशल मीडिया पर देने लगीं सफाई

Sana Mir Comment Explain: पाकिस्तान की पूर्व महिला खिलाड़ी सना मीर विवादों में हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान उन्होंने एक खिलाड़ी को आजाद कश्मीर से आई कहा. इसके बाद विवाद में हैं. उन्हें कॉमेंट्री पैनल से हटाने की मांग चल रही है.

Published date india.com Updated: October 3, 2025 10:12 AM IST
sana-mir

नई दिल्ली: पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर के बयान पर विवाद मच गया है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान सना ने आजाद कश्मीर शब्द का इस्तेमाल किया था. टीवी पर लाइव कॉमेंट्री में सना की इस बात के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. गुरुवार को कोलंबो में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा था. इस दौरान मीर ने नतालिया परवेज का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह आजाद कशमीर से आती हैं. जबकि वह जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने गैर-कानूनी रूप से कब्जा किया हुआ है.

जैसे ही सना ने लाइव टीवी पर यह बयान दिया. इस पर बवाल मच गया. मीर ने कहा था- ‘नतालिया, जो कश्मीर से आती हैं, आजाद कश्मीर, लाहौर में खेलती हैं. काफी क्रिकेट खेलती हैं. उन्हें अपना काफी क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता था.’

भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी क्रिकेटर के इस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई. और साथ ही उनके बयान को सुधारा भी. उन्होंने कहा कि नतालिया परवजेज पाक अधिकृत कश्मीर से आती हैं न कि आजाद कश्मीर से.

गुरुवार देर शाम सना मीर ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और सोशल मीडिया पर उसे तूल दिया जा रहा है. सना अपने बयान पर कायम हैं और कहा कि उनका बयान राजनीतिक नहीं था. और उन्होंने वह की कहा जो ईएसपीएनक्रिकइंफोक के पेज पर था. और वह अपनी ज्यादातर रिसर्च इसी पेज से करती हैं.
मीर का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीजों को गलत समझ गया. और खेल से जुड़े लोगों पर बेवजह दबाव डाला जा रहा है. और यह दुख की बात है कि इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर एक्सप्लेन करना पड़ रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ी के गृहनगर के बारे में मेरे कॉमेंट का मकसद सिर्फ उन चुनौतियों को सामने लाना था जिनका उसने क्रिकेट खेलने के लिए सामना किया. मैं यह बताना चाहती थी कि वह पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आती हैं और उनका सफर शानदार रहा है. यह कहानी कहने का तरीका है और कॉमेंटेटर के तौर पर हम यह बताते हैं कि खिलाड़ी कहां से आता है. मैंने ऐसा दो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी किया जो अन्य क्षेत्रों से आते हैं. कृपया इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं. वर्ल्डफीड पर कॉमेंटेटर के दौरान हमारा ध्यान खेल पर, खिलाड़ियों पर, उनके जज्बे, मजबूती और दृढ़ता पर होता है. मेरे दिल में कोई द्वेष नहीं है. मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी.’

इसके बाद सना ने कहा, ‘मैं वह स्क्रीनशॉट भी लगा रही हूं जहां से मैं खिलाड़ियों को लेकर रिसर्च करती हूं. फिर चाहे वह पाकिस्तान का हो या किसी दूसरे देश का. मुझो लगता है कि अब उन्होंने इस बदल दिया होगा. लेकिन मैं इसी की बात कर रही हूं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.