
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में संजय बांगड़ विवादों में फंस गए हैं. भाषा की जानकारी को लेकर वह एक बड़ी गलती कर गए और में फैन्स उन्हें बख्शने के मूड में नहीं हैं. इस गलती के लिए बांगड़ अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल वह मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और उन्होंने यहां हिंदी को ‘भारत की राष्ट्रीय भाषा’ बता दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और ट्रोल्स उनकी इस गलती पर सवाल उठा रहे हैं.
मैच में यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में हुई. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था और पारी का 13वां ओवर वॉशिंग्टन सुंदर फेंकने आए थे. इस ओवर में विकेटकीपर केएल राहुल सुंदर की गति से खुश नहीं थे. इस मौके पर बांगड़ के साथ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे.
राहुल और सुंदर के बीच हो रही बातचीत पर वरुण आरोन ने सवाल किया. वरुण ने कहा कि शायद वॉशिंग्टन सुंदर को तमिल बेहतर समझ आती है. इस मौके पर संजय ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा, ‘वह राष्ट्रीय भाषा में ज्यादा भरोसा करते हैं.’ और इसके साथ ही उन्होंने हिंदी को ‘भारत की राष्ट्रीय भाषा’ बता दिया.
बांगड़ के इस कॉमेंट के बाद, सोशल मीडिया पर वह ट्रोल होने लगे और कई यूजर ने बांगड़ को यह बताने की कोशिश की भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है. हिंदी भी देश की अन्य भाषाओं की तरह अधिकारिक भाषा है. मैच के दौरान बांगड़ की यह गलती छाई रही.
#sanjaybangar
India has no national language.
Hindi and English are the official languages of the Union Government.
This is mentioned in Article 343 of the Indian Constitution. pic.twitter.com/6TvAUkrPMg— Vaibhav (@AsTs62487) January 11, 2026
एक यूजर ने लिखा, ‘भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है. हिंदी और अंग्रेजी संघीय सरकार की अधिकारिक भाषाएं हैं. भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 में इसका वर्णन है.’
Sanjay Bangar on mic : ” Hindi is the national language” bangar dropped banger https://t.co/dNq6Iy3rhU
— Puzzi Omega (@OnlyGGmatters) January 11, 2026
Someone please educate him — Hindi is an official language, not India’s national language.
— MukeshAswin (@mukeshaswin7) January 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.