...तो इस वजह से हारी गुजरात टाइटन्स! इस दिग्गज ने पकड़ी GT कप्तान हार्दिक पांड्या की सबसे बड़ी गलती

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:May 31, 2023 9:04 AM IST

जब सब सही चल रहा था, तो ऐसे में बॉलर को रोकने से उसकी एकाग्रता भंग की गई और इसी वजह से गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा है.

Sanjay Manjrekar Points Out Hardik Pandya’s Mistake: गुजरात टाइटन्स के तेज मोहित शर्मा ने हाल मे समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शानदार गेंदबाजी की है. वह इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए गेंद के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक थे. मोहित ने इस सीजन में 14 मैचों में 27 विकेट लेकर टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने हैं.

Advertising
Advertising

मोहित ने अपनी डेथ बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया है. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई. उन्होंने हालांकि अपनी टीम को लगभग मैच जितवा ही दिया था. लेकिन रवींद्र जडेजा ने सीएसके के लिए चमत्कारी प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बना दिया.

चेन्नई की टीम को छह गेंदों में 13 रन चाहिए थे. मोहित ने शानदार शुरुआत करते हुए कुछ घातक यॉर्कर डाले. टीम को अंतिम 2 गेंदों में 10 रनों की दरकार थी. इसी बीच गुजरात का एक खिलाड़ी ड्रिंक्स के साथ मैदान में आया और उसने मोहित के साथ कुछ बातची की. कप्तान हार्दिक पांड्या को भी मोहित शर्मा के साथ बातचीत करते देखा गया.

संजय मांजरेकर ने पकड़ी हार्दिक पांड्या की बड़ी गलती

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर सीएसके के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को मैसेज देने के लिए गुजरात टाइटन्स के टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. मांजरेकर ने कहा कि गेंद फेंकने में देरी करना गेंदबाज की सबसे बड़ी गलती थी क्योंकि इससे तेज गेंदबाज की लय बाधित हुई.

मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, मोहित शर्मा कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे हम जानते हैं कि वह एक यॉर्कर-गेंदबाज है. उसकी मुख्य ताकत गति को कम कर रही है, और यहाँ, वह सही यॉर्कर डाल रहा था. वह एक जोन में था, खतरनाक बल्लेबाजों के लिए तीन शानदार यॉर्कर.''

उन्होंने आगे कहा, वहां पर कई लोग थे. जब वह वापस अपने बॉलिंग मार्क पर आ रहे थे तो वह शांत और आत्मविश्वास से भरे दिख रहे थे. आप उसकी लय क्यों बिगाड़ोगे?

सोशल मीडिया पर भी नेहरा के खिलाफ फूट फैंस का गुस्सा

दरअसल इस ओवर की पहली चार गेंद को मोहित शर्मा ने सटीक लेंथ पर डाला था, इसके बाद गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने जयंत यादव के जरिए मैदान पर कुछ मैसेज भेजा और इसके बाद ही बाजी पलट गई. लोगों का कहना है कि आशीष नेहरा की सलाह ने ही गुजरात को हराया है. सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं, जब सब सही चल रहा था, तो ऐसे में बॉलर को रोकने से उसकी एकाग्रता भंग की गई और इसी वजह से गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा है.

चेन्नई पांचवीं बार बनी चैंपियन

इस मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 46 गेंद में 97 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे, बारिश की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें