अपने आखिरी वनडे में संजू सैमसन ने जड़ा था शतक फिर सिलेक्टर्स ने ध्रुव जुरेल को चुनकर क्यों कर दी अनदेखी, भड़के पूर्व सिलेक्टर्स

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे संजू सैमसन को इन दिनों टीम इंडिया में कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. टी20 फॉर्मेट में जहां उनकी ओपनिंग पॉजिशन छीन ली गई, वहीं वनडे फॉर्मेट में भी उनकी अनदेखी हुई है.

Published date india.com Updated: October 6, 2025 10:13 AM IST
Sanju Samson
संजू सैमसन @BCCI/x

Sanju Samson Not Picked in ODI Team Former Chief Selectors Raise Questions; भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और पूर्व सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत भारतीय टीम की मौजूदा सिलेक्शन कमेटी के फैसले से खुश नहीं हैं. वह इस बात से नाराज हैं कि आखिर क्यों भारतीय वनडे टीम में संजू सैमसन की अनदेखी की जा रही है, जबकि उन्होंने जब आखिरी बार वनडे मैच खेला था तो उन्होंने वहां शानदार शतक जमाया था. लेकिन आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने जो भारतीय टीम की चुनी है उसमें रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान चुन लिया है, वहीं दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल को जगह दी है, जबकि पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल ही टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं.

संजू को थी वनडे फॉर्मेट में चयन की उम्मीद

19 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में संजू को अपने चयन की उम्मीद थी. इन दिनों ऋषभ पंत चोटिल होने के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. लेकिन संजू को सिलेक्टर्स ने कोई तरजीह नहीं दी है. श्रीकांत ने इसे बहुत ही अनुचित करार दिया है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संजू ने जब साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार कोई वनडे मैच खेला था, तो उन्होंने वहां शतक जमाया था.

श्रीकांत ने बताया- संजू के साथ क्या-क्या हो रहा!

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एक बार फिर बहुत ही अनुचित हुआ, संजू को वहां होना ही चाहिए था, उन्होने अपने आखिरी वनडे में शतक जमाया था. तो यहां दिन प्रतिदिन, बदलाव का कारण हर किसी एक के लिए लगतार बदल रहा है. एक दिन आप उसे नंबर 5 पर खिलाते हैं, फिर एक दिन आप उसे ओपनिंग के लिए कहते हैं. कभी आप से नंबर 7 या 8 पर भेजते हैं. कैसे अचानक ध्रुव जुरेल टीम में आ गए? संजू प्लेइंग XI में शायद दिखे या न दिखें, लेकिन इसे छोड़ने का पहला अधिकार उन्हें ही देना चाहिए.’

‘खिलाड़ियों का भरोसा तोड़ रही चयन समिति’

श्रीकांत यहीं नहीं रुके उन्होंने सिलेक्शन कमेटी की आलोचना करते हुए कहा, ‘लगातार ऐसे चयन करना, वे खुद ही खिलाड़ियों को कन्फ्यूज कर रहे हैं. यहां तक कि हमें यह भी भरोसा नहीं है कि हर दिन सिलेक्शन क्या होगा. अचानक ही यशस्वी जायसवाल वहां आ गए, और अगले ही मिनट, वह वहां नहीं होंगे. लगातार कांट-छांट करने से वे खिलाड़ियों के विश्वास पर चोट कर देंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.