Sanju Samson के छक्के से महिला दर्शक हुईं जख्मी, गाल पर जाकर लगी बॉल- VIDEO

Sanju Samson: भारत की पारी के 10वें ओवर के दौरान घटी जब सैमसन ने ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर डीप मिडविकेट पर जोरदार शॉट लगाया. भारतीय बल्लेबाज का यह शॉट स्टेडियम की छत से टकराकर एक युवती के चेहरे पर जा लगी.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: November 16, 2024, 1:51 PM IST

जोहानिसबर्ग: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से करारी शिकस्त दे दी. इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर ली. जोहानिसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में भारत ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारियों के दम पर 1 विकेट पर 283 रन का स्कोर बनाया और फिर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 18.2 ओवर में 148 रन पर ढेर कर दिया.

संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए. मैच के दौरान संजू के शॉट से एक महिला दर्शक बुरी तरह जख्मी हो गईं. संजू की पारी का यह चौथा छक्का था. यह घटना भारत की पारी के 10वें ओवर के दौरान घटी जब सैमसन ने ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर डीप मिडविकेट पर जोरदार शॉट लगाया. भारतीय बल्लेबाज का यह शॉट स्टेडियम की छत से टकराकर एक युवती के चेहरे पर जा लगी, जो रस्सियों से कुछ मीटर दूर खड़ी थी.

IND vs SA T20I: संजू सैमसन ने तीसरा शतक ठोककर रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

हालांकि इसके बाद संजू सैमसन ने युवती को सॉरी कहा. चोट के बाद महिला काफी दर्द में नजर आ रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चोट को कम करने के लिए महिला के गाल पर बर्फ लगाई गई. जब सैमसन को पता चला कि प्रशंसक को चोट लगी है, तो उन्होंने माफी मांगते हुए माफी मांगी और घटना का वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

30 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना तीसरा शतक जमाया. संजू का तीनों शतक साल 2024 में आया है. वह एक साल में तीसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं. संजू का दो शतक साउथ अफ्रीका सीरीज में आया है, वहीं इससे पहले बांग्लादेश सीरीज में उन्होंने एक शतक लगाया था.

अपनी शतकीय पारी के दम पर संजू ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये. सैमसन और वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में बनी 210 रन की साझेदारी भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.